निवारू रोड पर झोटवाडा स्थित हायपर सिटी मॉल के बहार महबूब नाम के युवक ने दो युवतियों पर तेजाब फेंक दिया। आरोपी युवक हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी , पठान मनिहारों के मोहल्ले का रहने वाला सामने आया है। तेजाब फेंकने से आरोपी महबूब के हाथ भी तेजाब गिरने से जल गया। बताया जा रहा है कि लड़कियों की हालत नाज़ुक बनी हुई हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को दी सूचना। वहां मौजूद लोगों ने दोनों लड़कियों को एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस के अनुसार लड़की का नाम परवीन और उर्म 22 साल बताया जा रहा हैं।