साेशल मीडिया पर भी राजे के खिलाफ लाेगाें का गुस्सा
वसुंधरा को पता है कि यदि प्रदेश भाजपा की कमान विरोधी गुट के नेताओं के पास चली गई तो आने वाली राह काफी चुनौती भरी होगी। राजस्थान में वसुंधरा राजे का वर्चस्व पिछले चार सालों से कायम था। केंद्रीय नेतृत्व को लग रहा था कि सभी चीजें वसुंधरा के नियंत्रण में हैं, लेकिन उपचुनावाें में पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा। साेशल मीडिया पर भी राजे के खिलाफ लाेगाें का गुस्सा देखा जा रहा है।