
Asaram Bapu
यौन शोषण मामले में आसाराम बापू केंद्रीय कारागृह जोधपुर में आजीवन सजा काट रहे हैं। बुधवार शाम सीने में अचानक दर्द होने की वजह से आसाराम को पहले जेल डिस्पेंसरी ले जाया गया पर कुछ राहत न मिलने की वजह से आसाराम बापू को एम्स जोधपुर में भर्ती कराया गया है। जहां इमरजेंसी में जांच की गई। अभी कुछ और जांचें चल रहीं हैं। तबीयत गंभीर होने की वजह से डाक्टरों की टीम ने आसाराम को एम्स अस्पताल में भर्ती करने का फैसला किया है। जोधपुर एम्स में आसाराम बापू पुलिस, सुरक्षा गार्ड और हथियारबंद जवानों की निगरानी में भर्ती हैं। आसाराम को पहले भी कई बार सीने में दर्द की परेशानी के तहत एम्स लाया गया है। बताया जा रहा है कि आसाराम एंजियोग्राफी की जांच करवाने के लिए तैयार नहीं है। वह अपना उपचार आयुर्वेद पद्धति से करवाना चाहता है। जिस वजह से डाक्टर कोई सही इलाज करने में असमर्थ हैं।
पैरोल पर कोर्ट ने आदेश रखा है सुरक्षित
जोधपुरजेल में बंद आसाराम ने जमानत के लिए अब तक कई बार प्रयास किए हैं, पर सफलता नहीं मिली। अब पैरोल के लिए प्रयास जारी है। दिसम्बर माह में इस पर सुनवाई हुई। आसाराम की ओर से महाराष्ट्र के खपोली में स्थित माधवबाग आयुर्वेद अस्पताल में पुलिस कस्टडी में उपचार के लिए प्रार्थना पत्र पेश कर पैरोल मांगी गई, जिस पर 5 जनवरी को कोर्ट में सुनवाई हुई। फिर 9 जनवरी को आसाराम ने अपना पख रखा। इस पर कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रखा है।
यह भी पढ़ें - किरोड़ीलाल मीणा ने अशोक गहलोत की योजनाओं की तारीफ की, वजह जानकर हर कोई चौंका
यह भी पढ़ें - न्योता ठुकराने पर मंत्री अविनाश गहलोत कांग्रेस पर जमकर बरसे, बोले - अब किस मुंह से जाएंगे अयोध्या
Updated on:
11 Jan 2024, 3:12 PM IST
Published on:
11 Jan 2024, 3:12 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.