6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मानसून की आज से विदाई से पहले…. इन जिलों में बरसेगी बदरा…

पश्चिमी इलाकों में दिन में झुलसाने वाली गर्मी का दौर शुरू हो गया है। दिन में पारा 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है।

2 min read
Google source verification

जयपुर। प्रदेश में सप्ताहभर बारिश होने के आसार फिलहाल नहीं है और बारिश के थमे दौर के बाद अब फिर से गर्मी तीखे तेवर दिखाने लगी है। मौसम विभाग ने आज से प्रदेश के पश्चिमी इलाकों से दक्षिण पश्चिमी मानसून विदाई का दौर शुरू होने की बात कही है। वहीं आगामी 25 सितंबर से कुछ जिलों में फिर से झमाझम बारिश होने का यलो अलर्ट भी जारी किया है। लेकिन उससे पहले धूप की तपिश लोगों को बेहाल कर रही है। प्रदेश के पश्चिमी जिलों में दिन में पारा 40 डिग्री के करीब जा पहुंचा है और रात के तापमान में भी धीमी रफ्तार से बढ़ोतरी कायम है।

यह भी पढ़ें : मानसून विदाई से पहले फिर झमाझम बरसेंगे बदरा…

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के पश्चिमी जिलों में दिन में पारा 40 डिग्री के करीब पहुंचने से मौसम में गर्माहट बढ़ने लगी है। पिछले 24 घंटे में जैसलमेर में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीकानेर और श्रीगंगानगर में भी दिन में पारा 39 डिग्री के आस पास दर्ज किया गयां
पूर्वी राजस्थान में धौलपुर और फतेहपुर 37.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ सबसे गर्म रहे। दिन के तापमान में हुई बढ़ोतरी के असर से पश्चिमी इलाकों में रात के तापमान में भी पारा सामान्य से ज्यादा दर्ज होने लगा है।

यह भी पढ़ें : बीसलपुर डेम का खुला एक रेडियल गेट अटका… जानिए क्या हुआ ऐसा…

25 से बारिश संभव, 6 जिलों में येलो अलर्ट

प्रदेश में मानसून की विदाई का काउंटडाउन शुरू हो गया है। पश्चिमी राजस्थान में आज से मानसून की विदाई का दौर शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि 25 सितंबर से पूर्वी राजस्थान में एक बार फिर हल्की से मध्यम बारिश का दौर शुरू होगा। इसके लिए पूर्वी राजस्थान के उदयपुर, कोटा संभाग के 6 जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में विदाई से पहले फिर लौटेंगे बदरा, दो दिन बाद बारिश के आसार

पिछले 24 घंटे में उदयपुर, प्रतापगढ़, सलूंबर और झालावाड़ जिले में छिटपुट बौछारें गिरी। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में प्रदेश के अधिकांश इलाकों में दिन में पारा सामान्य से अधिक रहने व मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग