24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Govt : नए साल से पहले संविदा कर्मियों को भजनलाल सरकार का बड़ा तोहफा, अब हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगा वेतन

Rajasthan Contract Workers: नए साल से पहले राजस्थान के संविदा कर्मचारियों को भजनलाल सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। अब प्रदेश में संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों के मानदेय में सालाना 5 फीसदी की बढ़ोतरी होगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 20 Dec 2024, 7:26 AM IST

CM Bhajanlal Sharma

जयपुर। नए साल से पहले राजस्थान के संविदा कर्मचारियों को भजनलाल सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। अब प्रदेश में संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों के मानदेय में सालाना 5 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। भजनलाल सरकार ने इसके लिए अशोक गहलोत सरकार के समय बनाए गए भर्ती नियमों को संशोधन किया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी।

गुरुवार को जारी अधिसूचना के अनुसार इन नियमों को राजस्थान संविदागत सिविल पदों पर भर्ती (संशोधन) नियम, 2024 कहा जाएगा। मानदेय में पांच प्रतिशत बढ़ोतरी के लिए राजस्थान संविदा सिविल पदों पर नियुक्ति नियम, 2022 के नियम 13 के उपनियम (1) को बदला गया है। हर वर्ष संविदाकर्मियों के कार्य की समीक्षा की जाएगी, जिसमें संतोषजनक सेवा पूर्ण होने पर मासिक पारिश्रमिक में 5% की वृद्धि की जाएगी।

यह भी पढ़ें: नरेश मीणा की रिहाई को लेकर आंदोलन की चेतावनी पर भड़के किरोड़ी, दे डाली ये नसीहत

जानें किसे कब से मिलेगा फायदा?

जिन संविदाकर्मियों ने एक जनवरी से 31 दिसम्बर के बीच छह माह या उससे अधिक सेवा पूरी कर लीए उनको कर्मचारियों को अगले वर्ष के एक जनवरी से लाभ दिया जाएगा। इसके अलावा जिन संविदा कर्मचारियों ने 1 जुलाई से 30 जून के बीच छह माह या अधिक सेवा पूरी कर लीए उनके पारिश्रमिक में एक जुलाई से वृद्धि की जाएगी।

जिन संविदा कर्मचारियों की इन दोनों अवधियों में पारिश्रमिक रहित अवकाश के कारण छह माह या अधिक सेवा पूरी नहीं हुईए उनके सेवाकाल की गणना तत्काल आगामी एक साल की समयावधि में की जाएगी और तत्काल आगामी 1 जुलाई या 1 जनवरी से लाभ दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: राजस्थान को नए साल पर मिलेगी बड़ी सौगात, रिफाइनरी होगी शुरू; लाखों लोगों को मिलेगा रोजगार