उन्होंने कहा कि इस कानून के तहत 2024 से यह प्रावधान होगा कि अगर किसी ने शादी का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया, तो उस व्यक्ति के माता-पिता, चाचा-चाची जैसे किसी भी संबंधी को शिकायत दर्ज करने का अधिकार होगा। अगर कोई संस्था सामूहिक रूप से ऐसा करती है, तो उन्हें सरकार से मिलने वाली सहायता बंद कर दी जाएगी और उनके कार्यों पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। इस कानून में जबरन, बहला-फुसलाकर या लालच देकर धर्मांतरण कराए जाने पर पीड़ित को 5 लाख रुपए तक मुआवजा देना होगा। साथ ही एक से ज्यादा बार अपराध करने वालों को दो गुना तक सजा हो सकेगी।