बीसलपुर बांध पूर्ण जलभराव होने के चलते बांध परियोजना की ओर से शुक्रवार सुबह 8 बजे बांध के दो गेट संख्या 9 व 10 को आधा-आधा मीटर तक खोलकर बनास नदी में प्रति सेकंड 6 हजार 10 क्यूसेक पानी की निकासी शुरू की गई थी। जिसे पानी की आवक को मध्यनजर रखते हुए पानी की निकासी बढ़ाकर शनिवार को बांध के चार गेट संख्या 8, 9, 10 व 11 एक एक मीटर तक खोलकर बनास नदी में प्रति सैकंड 24 हजार 40 क्यूसेक पानी की निकासी कर दी गई थी।