
लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका,सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ ये दिग्गज नेता छोड़ेगा पार्टी
जयपुर। पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया में 3 दिन बचे हैं, लेकिन भाजपा शेष प्रत्याशियों की घोषणा नहीं कर पाई है। पहले चरण की 13 में से राजसमंद और बाड़मेर सीट पर प्रत्याशी घोषित करने बाकी हैं।
पार्टी अब तक 19 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है और नागौर सीट गठबंधन में दे दी है। पार्टी को अब कुल 5 सीटों पर प्रत्याशी घोषित करने हैं। नागौर सीट पर पार्टी में भारी विरोध था, फिर यह सीट गठबंधन में दे दी गई।
माना जा रहा था कि अब बची सीटों पर भाजपा प्रत्याशी घोषित कर देगी, लेकिन सूत्रों की मानें तो बाड़मेर सीट पर पेच फंसा हुआ है। यहां सांसद के अलावा अन्य 3 नामों पर चर्चा जारी है। बड़े नेताओं ने अपने-अपने नाम दे दिए हैं और एकराय नहीं बन पा रही है।
दौसा, भरतपुर को लेकर भी पार्टी विवादों से परेशान है। पहले चरण के लिए 2 अप्रेल से 9 अप्रेल तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। 10 अप्रेल को नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी तथा 12 अप्रेल तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।
इन सीटों पर प्रत्याशी बाकी
पहला चरण : बाड़मेर, राजसमंद
दूसरा चरण : दौसा, भरतपुर, करौली-धौलपुर
29 अप्रेल को मतदान: टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौडग़ढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा, झालावाड़-बारां।
6 मई को मतदान: जयपुर, जयपुर ग्रामीण, श्रीगंगानगर, बीकानेर, चुरू, झुंझुनूं, सीकर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा, नागौर।
ये खबरें भी जरूर पढ़ें
Updated on:
06 Apr 2019 07:54 am
Published on:
06 Apr 2019 07:54 am
