1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवाओं ने वाट्सएप ग्रुप के दो साल पूर्ण होने पर केक काटकर मनाया जश्न

युवाओं ने सोशल मीडिया पर बनाए गए वाट्सएप ग्रुप के दो साल पूरे होने पर गुरूवार को केक काटकर जश्न मनाया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 12 Jan 2018, 8:33 AM IST

WhatsApp

शाहपुरा। जन्मदिन, विवाह की वर्षगांठ और अन्य खुशियों के पल आने पर केक काटकर खुशी मनाना आम बात है, लेकिन शाहपुरा कस्बे के युवाओं ने सोशल मीडिया पर बनाए गए वाट्सएप ग्रुप के दो साल पूरे होने पर गुरूवार को केक काटकर जश्न मनाया।

इस दौरान जागो शाहपुरा वाट्सएप ग्रुप के एडमिन व आरटीआई एक्टिविस्ट विजय ताम्बी ने ग्रुप के कई सदस्यों के साथ कस्बे के चन्द्रमहल गार्डन में केक काटकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में ग्रुप के सदस्यों ने दो साल के अपने अनुभव साझा किए और ग्रुप में हल्के फुल्के अंदाज में होने वाली टीका, टिप्पणी पर खुलकर बात करते हुए आगे से जनहित से संबंधित जानकारी ही डालने पर जोर दिया गया।

ग्रुप एडमिन ताम्बी ने कहा कि वाट्सएप की दुनिया ने सूचना के क्षेत्र में नई क्रांति ला दी है। किसी भी घटना या कार्यक्रम की जानकारी चंद सैकण्डों में मिल जाती है। आमजन को सोशल मीडिया का सदुपयोग करना चाहिए।

उन्होंने बताया कि हर रोज नए-नए ग्रुप बनते और बंद हो जाते हैं, लेकिन जागो शाहपुरा ग्रुप ने दो साल सफलतापूर्वक पूरे किए हैं। इस ग्रुप को बनाने का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की जवलंत समस्याओं को उठाना, क्षेत्र की जानकारी और सूचना के साथ- साथ आमजन को सोशल मीडिया के सदुपयोग और इसके फायदे शेयर करना रहा है।

एडमिन ने कानूनी जानकारी देते हुए ग्रुप के सदस्यों को मर्यादाहीन पोस्ट व गलत जानकारी नहीं डालने के लिए भी आगाह किया। उन्होंने कानूनी पहलुओं को देखते हुए अब उक्त सोशल मीडिया प्लेट फॉर्म ग्रुप का लाइसेंस लेने की प्रकिया शुरू करने की बात कही। इस मौके पर रमाकांत शर्मा, सोनू स्वामी, रवि शर्मा, घनश्याम सैनी, इकबाल टेलर समेत कई लोग मौजूद थे।

प्रेमी के मिलन में बाधा बने थे परिवार वाले, इसलिए फंदे पर झूल गई महिला सिपाही, देखें वीडियो

पीएम मोदी और अमित शाह पर बड़ी जिम्मेदारी, चुनाव में संभालेंगे भाजपा की नैया