23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Cold Weather in Rajasthan: गुलाबीनगर ठिठुरा, पारा @ 8.7 डिग्री सेल्सियस

जयपुर में बीती रात सीजन की सबसे सर्द रात,शेखावाटी अंचल के कुछ इलाकों में रात का तापमान जमाव बिंदू के करीब पहुंचा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anand Prakash Yadav

•

Updated: 10 Dec 2024, 11:05 AM IST

Weather Update Rajasthan Severe cold Starts IMD Alert for cold wave on 9-10-11 December

जयपुर। हिमालय क्षेत्र से चलकर मरूधरा के मैदानी इलाकों में बर्फीली हवा की एंट्री ने प्रदेशवासियों को ठिठुरा दिया है। शेखावाटी अंचल के कुछ इलाकों में रात का तापमान जमाव बिंदू के करीब पहुंच गया वहीं जयपुर जिले में भी हाड़कंपाने वाली सर्दी का दौर अब शुरू हो गया है। बीती रात सीजन की सबसे सर्द रात रही वहीं जिले में जोबनेर कस्बे में रात में पारा अब उल्टी चाल चलने लगा है। जिले में कस्बा बीते चौबीस घंटे में सबसे सर्द रहा है। प्रदेश के पूर्वी जिलों में रात के अलावा दिन में भी पारा अब सामान्य से कम दर्ज हो रहा है।

यह खबर भी पढ़ेंः मरूधरा में शीतलहर की एंट्री से छूटी कंपकंपी, जानिए रात में कहां कितना लुढ़का पारा

शेखावाटी अंचल ठिठुरा, पारा जमाव बिंदू के करीब
सीकर जिले में बीते 24 घंटे में पारे में आई रिकॉर्ड गिरावट ने जिले के बाशिंदों को ठिठुरा दिया है। जिले का फतेहपुर कस्बा 1.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ मैदानी इलाकों में सबसे सर्द रहा। वहीं सीकर का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 10 जिलों में शीतलहर चलने और दिन व रात के तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना जताई है। वहीं आगामी दिनों में कुछ और जिलों में भी शीतलहर का दौर शुरू होने के संकेत दिए हैं। बारां, भरतपुर, चित्तौड़गढ़, झुंझुनूं, सीकर, उदयपुर, चूरू, हनुमानगढ़ और जालोर जिले में आज बर्फीली हवा चलने के कारण मौसम सर्द रहने का अनुमान है। दिन में धूप की तपिश कम रहने और सुबह शाम में गलनवाली सर्दी का असर रहने की संभावना है।

यह खबर भी पढ़ेंः हाड़कंपाने वाली सर्दी का अलर्ट जारी, 16 जिलों में रात में पारा 10 डिग्री से कम

पिंकसिटी में सीजन की सबसे सर्द रात

राजधानी जयपुर में भी कड़ाके की सर्दी अब रंग दिखाने लगी है। गुलाबीनगर में बीती रात सीजन की सबसे सर्द रात रही और रात का तापमान दो डिग्री लुढ़क कर 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। जो दिसंबर माह में इस बार सबसे कम रहा है। जिले के जोबनेर कस्बे में बीती रात पारा 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में कस्बे के न्यूनतम तापमान में और ज्यादा गिरावट होने व पारा जमाव बिंदू के करीब पहुंचने की आशंका जताई है।

पश्चिमी इलाकों में भी मौसम सर्द
प्रदेश के पूर्वी इलाकों में शीतलहर का दौर शुरू होने के साथ ही अब पश्चिमी जिलों में भी मौसम का मिजाज सर्द हो चला है।पश्चिमी इलाकों में भी बीती रात पारे में दो-तीन डिग्री तक गिरावट दर्ज हुई वहीं दिन का तापमान भी सामान्य से कम दर्ज किया गया। बीती रात प्रदेश के 21 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया। पश्चिमी राजस्थान के चूरू और संगरिया में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। करौली 6.5, पिलानी 5.6, श्रीगंगानगर 5.8 में डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। हिल स्टेशन माउंटआबू में बीती रात पारा 1.4 डिग्री तापमान के साथ जमाव बिंदू के नजदीक पहुंच गया।

कहां कितना न्यूनतम तापमान
बीती रात अजमेर 8.6, भीलवाड़ा 8.8, वनस्थली 7.4, अलवर 8.4, जयपुर 8.4, चित्तौड़गढ़ 7.2, कोटा 9.4, डबोक 7.2, धौलपुर .0, अंता बारां 6.8, डूंगरपुर 10.8, बाड़मेर 11.2, जैसलमेर 8.3, जोधपुर 10.8, फलोदी 9.8, बीकानेर 7.4 और जालोर में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग