जयपुर
शहर में साइबर ठगी ( cyber thagi in jaipur ) का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। झोटवाड़ा, कोतवाली, ज्योति नगर थानों में साइबर ठगी के मामले सामने आए हैं। पुलिस ( jaipur police ) के मुताबिक झोटवाड़ा थाने में विनोबा भावे नगर निवासी रिटायर्ड फौजी बहादुर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पीडि़त के एटीएम कार्ड ( ATM Fraud ) का क्लोन कर किसी ने 48 हजार रुपए निकाले हैं। रुपए निकाले जाने का मैसेज मिलने पर पीडि़त ने बैंक से जानकारी ली तो पता चला कि बेंगलूरु और हैदराबाद में रुपए निकाले गए हैं।