1 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Good News: त्योहारी और अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए राजस्थान के रेल यात्रियों के लिए रेलवे ने दिए “दो तोहफे”

Railway Special Train: दिल्ली-रींगस के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन शुरू, रात में यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत। इधर मंडोर एक्सप्रेस में बढ़े एसी कोच, दिल्ली-जोधपुर यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त सुविधा।
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

•

image

Rajesh Dixit

•

Oct 01, 2026

Delhi Ringas Special Train

Train News Today: जयपुर। त्योहारी और अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए दो महत्वपूर्ण फैसले किए हैं। दिल्ली-रींगस-दिल्ली के बीच अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जाएगा। वहीं जोधपुर-दिल्ली-जोधपुर मंडोर एक्सप्रेस में वातानुकूलित श्रेणी के दो अतिरिक्त डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 04415 दिल्ली-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 1 और 2 अक्टूबर 2026 को कुल दो ट्रिप संचालित होगी। यह ट्रेन दिल्ली से शाम 6:50 बजे रवाना होकर रात 12:40 बजे रींगस पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04416 रींगस-दिल्ली अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 2 और 3 अक्टूबर 2026 को दो ट्रिप संचालित होगी। यह ट्रेन रींगस से रात 2:00 बजे रवाना होकर सुबह 7:00 बजे दिल्ली पहुंचेगी। ट्रेन का ठहराव दिल्ली-सराय रोहिल्ला, दिल्ली कैंट, गुड़गांव, पटौदी रोड, रेवाड़ी, नारनौल और नीमकाथाना स्टेशनों पर होगा।

इस स्पेशल ट्रेन में कुल 14 डिब्बे होंगे। इनमें 12 साधारण श्रेणी के डिब्बे और 2 गार्ड डिब्बे शामिल हैं। अनारक्षित श्रेणी की यह ट्रेन विशेष रूप से उन यात्रियों के लिए उपयोगी होगी, जिन्हें कम समय में दिल्ली और रींगस के बीच यात्रा करनी है।

इसके अलावा जोधपुर-दिल्ली-जोधपुर मंडोर एक्सप्रेस में भी अतिरिक्त सुविधा दी गई है। गाड़ी संख्या 22491/22492 में जोधपुर से 3 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक तथा दिल्ली से 4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक एक सेकंड एसी और एक थर्ड एसी इकोनॉमी कोच अस्थायी रूप से बढ़ाया जाएगा।

रेलवे के इन दोनों फैसलों से त्योहारी अवधि में बढ़ने वाले यात्री दबाव को संभालने और यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग