6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाराज किसान बढ़ा सकते हैं भाजपा सरकार की चिंता, पिछले साल का अभी तक नहीं मिला मुआवजा, अब का कितना होगा इंतजार

नुकसान के आंकलन के निर्देश, करीब एक दर्जन लोगों की मौत...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Dinesh Saini

•

Updated: 12 Apr 2018, 4:30 PM IST

farmers in trouble

किसान परेशान

जयपुर। प्रदेश में बीते दो दिन से चल रहे बारिश और ओलावृष्टि के दौर ने एक बार फिर से किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बदले मौसम ने फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। बीकानेर , भरतपुर संभाग सहित प्रदेश के अन्य इलाकों फसलों के नुकसान के समाचार हैं। वहीं धौलपुर अंधड़ से ढहे मकान में मरने वालों की संख्या 9 पहुंच गई है।

इधर, फसल खराबे के आंकलन के लिए राज्य सरकार ने सभी संभागीय आयुक्तों और जिला कलक्टर्स को निर्देश दे दिए हैं। हालांकि अकाल और फसल खराबे के पेटे बीते साल केन्द्र से मांगे गए तीन हजार करोड़ की सहायता राशि अभी तक केन्द्र सरकार ने जारी नहीं की है। जिससे फसल खराबे से पीडि़त किसान आज भी मुआवजे का इंतजार कर रहे हैं। आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि भरतपुर और बीकानेर संभाग में फसल खराबा ज्यादा हुआ है।

Read More: राजस्थान देश को देगा ये बड़ी सौगात! अब मिला इस चीज का विशाल भंडार

जानलेवा अंधड़, 14 मौतें
अंधड़ की चपेट में आने से भरतपुर पांच लोगों की जान चली गई। धौलपुर में 9, भीलवाड़ा, उदयपुर और टोंक में एक-एक मौत होने की सूचना है। धौलपुर व भरतपुर में बिजली तंत्र को भारी नुकसान पहुंचा। भरतपुर, धौलपुर, अलवर के कुछ इलाकों में ओले भी गिरे।

Read More: ज़िन्दगी से जंग लड़ रहा राजस्थान का 'अर्जुन', लिविंग लेजेंड लिम्बाराम की अचानक ऐसी हालत देखकर हर कोई है हैरान

- जिलों से हुए नुकसान की रिपोर्ट मांगी गई है। आज शाम प्रारंभिक जानकारी मिलने की संभावना है।
हेमंत गेरा, आपदा प्रबंधन सचिव

Read More: राजस्थान सरकार पर पूर्व सीएम का प्रहार! कहा - सरकार का इकबाल खत्म, निर्दोष लोग भुगत रहे सजा

Read More: धौलपुर में आधे घंटे तक चला मौत का तांडव, सगे भाई बहन सहित 7 लोगों की मौत, 50 घायल

Read More: याचिका ला सकती है रंग, भेड़-बकरियों की तरह ऑटों में अब नहीं भरे जाएंगे बच्चे