30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विधानसभा चुनावों से पहले राजस्थान की राजनीति में हुए ये पांच बड़े बदलाव

Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनावों के नजदीक आते ही सभी राजनीतिक पार्टियां एक्शन मोड में आ गई हैं। पार्टी के बड़े नेताओं को दिल्ली स्तर से भी दिशा निर्देश मिलना शुरू हो गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 4 Apr 2023, 3:04 PM IST

Rajasthan Assembly Elections 2023

Rajasthan Assembly Election 2023: जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनावों के नजदीक आते ही सभी राजनीतिक पार्टियां एक्शन मोड में आ गई हैं। पार्टी के बड़े नेताओं को दिल्ली स्तर से भी दिशा निर्देश मिलना शुरू हो गए हैं। चुनावों को देखते हुए पार्टी में अहम बदलाव से लेकर भीतरघात को खत्म करने के फरमान जारी हो चुके हैं। पार्टियां अपने संगठन के अंदरूनीे ढ़ांचे को मजबूत करने में जुट गई हैं। इसी के चलते ज्यादातर दलों में फेरबदल भी शुरू हो गया है। यही वजह है कि राजस्थान के चुनावों को देखत हुए बड़े बदलाव शुरू हो गए हैं।

1. सीपी जोशी को बनाया प्रदेशाध्यक्ष
बीजेपी ने बड़ा फेरबदल करते हुए चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी को राजस्थाान का प्रदेशाध्यक्ष बनाया है। दरअसल सतीश पूनिया की प्रदेश अध्यक्ष पद से कार्यकाल समाप्त हो गया है। बताया जा रहा है कि आने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा ने यह बड़ा बदलाव किया है।


यह भी पढ़ें : 'राजस्थान में बड़े नेताओं को खत्म कर रही भाजपा, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया को झुनझुना पकड़ाया'

2. नवीन पालीवाल को बनाया प्रदेश अध्यक्ष
चुनावी साल में आम आदमी पार्टी भी राजस्थान में अपनी जगह बनाना चाहती है। इसलिए आप पार्टी ने राजस्थान में संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। नवीन पालीवाल को आम आदमी पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया, जबकि सात सह प्रभारी लगाए हैं। अमनदीप सिंह गोल्डी मुसाफिर, चैतर वसावा, हेमंत खावा, मुकेश अहलावत, नरेश यादव, नरिंदर पाल सिंह सावना, शिवचरण गोयल राजस्थान में सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। पालीवाल ने आम आदमी पार्टी में रहते हुए कई आंदोलनों में हिस्सा लिया है।

3. सतीश पूनिया को उपनेता प्रतिपक्ष
नेता प्रतिपक्ष रहे गुलाबचंद कटारिया के असम का राज्पाल नियुक्त होने के बाद से नेता प्रतिपक्ष का पद खाली चल रहा था। हाल ही उनकी जगह बीजेपी ने राजस्थान विधानसभा का नेता प्रतिपक्ष के पद पर मौजूदा उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ को जिम्मेदारी दी है। पार्टी ने अपने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां को विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष बनाया है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान विधानसभा चुनाव: बड़े पैमाने पर होंगे तबादले, अफसरों में मची खलबली, जयपुर में डाला डेरा

4. 17 ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की नियुक्ति
आदेश किए जारी पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने 17 ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की नियुक्ति की। इन नियुक्तियों के आदेशों में 8 नए प्रवक्ता, 7 मीडिया पैनल लिस्ट और 3 मीडिया संयोजक बनाए गए हैं। जिसमें कई विधायकों को नियुक्ति दी और राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट गुट के विधायक इंद्राज गुर्जर को प्रवक्ता बनाया गया है।

5 . बसपा ने चलाए दो बड़े अभियान
बहुजन समाज पार्टी का 'मिशन राजस्थान' चुनावों को देखते हुए जोर पकड़ रहा है। बहुजन समाज पार्टी एक्टिव मोड पर है। इसका अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि चुनावी वर्ष में पार्टी की गतिविधियां अब ग्राउंड पर नज़र आने लगी हैं। फिलहाल दो बड़े अभियानों के साथ बसपा शहरों के साथ गांवों में भी अपनी पकड़ मजबूत बनाने की कवायद में नज़र आ रही है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग