बिजली उत्पन्न करने की योजना पर भी सहमति बनी
गहलोत ने ज्यादा से ज्यादा किसानों को सोलर पंप लगवाने के लिए प्रेरित करने का सुझाव भी दिया। बैठक में प्रदेशभर में विद्युत कंपनियों के सब स्टेशनों पर उपलब्ध अनुपयोगी भूमि पर सौर ऊर्जा प्लांट लगा कर बिजली उत्पन्न करने की योजना पर भी सहमति बनी। बैठक में ऊर्जा मंत्री बी.डी. कल्ला, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त निरंजन आर्य, प्रमुख शासन सचिव ऊर्जा नरेशपाल गंगवार, राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर कुंजीलाल मीना सहित ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।