
जयपुर। राज्य सरकार गांव-ढाणी तक चिकित्सा सेवाओं को मजबूत कर रही है। चिकित्सा विभाग में मिशन मोड पर भर्तियां की जा रही है। जल्द ही चिकित्सा संस्थानों में रिक्त पदों की समस्या दूर होगी और आमजन को सुगमता के साथ गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध होगा।
यह कहना है चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर का। चिकित्सा मंत्री खींवसर बुधवार को जयपुर जिले के रामपुरा डाबड़ी ग्राम में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी क्षेत्रों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवा रही है। इसके तहत ही मात्र एक वर्ष के समय में आमेर विधानसभा क्षेत्र में भी विकास के अभूतपूर्व कार्य हुए हैं।
खींवसर ने कहा कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग प्रदेशभर में चिकित्सा सेवाओं से जुड़े रिक्त पद भरने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। इससे गांव—ढाणी तक चिकित्सा संस्थानों में सेवाएं और बेहतर होंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना का दायरा निरंतर बढ़ाते हुए इसमें सूचीबद्ध अस्पतालों के नेटवर्क एवं पैकेजेज का विस्तार किया जा रहा है ताकि अधिकाधिक बीमारियों का उपचार इस योजना के तहत मिल सके।
Updated on:
19 Dec 2024, 9:59 AM IST
Published on:
19 Dec 2024, 9:59 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.