
जयपुर
राजस्थान में महिलाओं को प्रताड़ित करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताज़ा मामला राजधानी जयपुर के सिविल लाइन्स इलाके में देखने को मिला है। जहां सिविल लाइन्स मेट्रो स्टेशन पर एक बीएड स्टूडेंट से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। मेट्रो थाना पुलिस के अनुसार मजदूर नगर हटवाड़ा निवासी 20 वर्षीय युवती सिंधी कैंप इलाके में बीएड की कोचिंग कर रही है। युवती कोचीन जाने के लिए अक्सर ही मेट्रो से सफर करती हैं।
READ: जातिगत समीकरण में उलझी राजस्थान सरकार! अमित शाह की खास विधायकों से मुलाकात, हो सकते हैं ये बड़े फैसले
छात्रा के पिता ने बताया की , ' मेट्रो स्टेशन पर तैनात सुरक्षाकर्मी पिछले कुछ दिनों से मेरी बेटी का पीछा कर रहा था। शनिवार शाम करीब 4 बजे पीडि़ता मेट्रो स्टेशन पर उतर कर आ रही थी। इस दौरान लिफ्ट में पुलिस कांस्टेबल ने उसके साथ छेड़छाड़ की और उसका मोबाइल छीन लिया। जैसे-तैसे उसके चंगुल से मुक्त होकर पीडि़ता घर पहुंची।
READ: परशुराम शोभायात्रा के दौरान फरसा छीनने पर हंगामा, माहौल बिगड़ता देख थाना प्रभारी को मांगनी पड़ी माफी
कोचिंग जाने से मना किया तो चला पता
रविवार को युवती ने कोचिंग जाने से मना किया तो परिजनों को उसने आपबीती सुनाई। गुस्साए परिजन करीब तीन दर्जन लोगों के साथ शाम करीब 7 बजे सिविल लाइंस मेट्रो स्टेशन पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। मेट्रो थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की कहकर मामला शांत कराया। पीडि़ता ने बताया कि वह कांस्टेबल का नाम नहीं जानती है, लेकिन चेहरे से पहचान सकती है। पुलिस ने स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को खंगालना शुरू कर दिया है।
सोडाला थाना पुलिस ने इस मामले से अपना पल्ला झाड़ लिया। पुलिस ने कहा कि ये मामला मेट्रो से जुड़ा है, इसमें हम कुछ नहीं कर सकते हैं और ये हमारे क्षेत्र में भी है आता हैं।
Published on:
23 Apr 2018, 10:27 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.