Railways News : जयपुर से प्रयागराज के लिए आवाजाही करने वाले श्रद्धालुओं को शुक्रवार तक परेशानी झेलनी पड़ेगी। रेलवे ने आठ ट्रेन रद्द की हैं और एक ट्रेन का रूट बदल दिया है। 24 फरवरी को हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन, 24 व 25 फरवरी को जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन, 25 व 26 फरवरी को हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन, 26 फरवरी को बीकानेर- हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन, 27 फरवरी को बीकानेर-कोलकाता एक्सप्रेस ट्रेन, 28 फरवरी को हावड़ा-बाड़मेर एक्सप्रेस ट्रेन, कोलकाता- बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन रद्द रहेगा।