6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देश के लिए मिसाल बनी जयपुर की ये महिला- मुक्तिधाम में करीब चालीस हजार कर चुकी है अंतिम संस्कार

टूटा पुरुषों का वर्चस्व, महिलाओं ने संभाला जिम्मा...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Dinesh Saini

•

Updated: 7 Mar 2018, 2:44 PM IST

Maya Devi

- आनंद यादव
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ नारे के साथ ही अब प्रदेश की बेटियां सफलता के नए आयाम छू रही हैं। बात फाइटर प्लेन उड़ाने की हो या फिर मुक्तिधाम में क्रियाकर्म कराने की, समाज के सभी क्षेत्रों में पुरुष एकाधिकार वाले काम महिलाएं बखूबी कर रही हैं। राजधानी के एक मुक्तिधाम का रखरखाव और क्रियाकर्म जैसा काम भी एक महिलाकर्मी ने बिना सरकारी मदद के संभाल रखा है।


महिला को क्रियाकर्म निपटाते देख लोग होते हैं हैरान
मुक्तिधाम में रात के अलावा दिन में भी जाने में जहां एक सामान्य व्यक्ति को भय लगता है। वहां एक महिला की बेखौफ आवाजाही और अंतिम क्रियाकर्म निपटाने की प्रक्रिया को देखकर लोग दांतों तले अंगुली दबाने पर मजबूर हो जाते हैं।

Read More: राजस्थान में अब यहां बरसेगा प्रकृति का प्रकोप, फिर से होगी बारिश व ओलावृष्टि


37 साल में कराए 34 हजार दाह संस्कार
शहर का पॉश इलाका है त्रिवेणी नगर और कॉलोनी के एक कोने में बने मुक्तिधाम की सार संभाल और दाह संस्कार के लिए जरूरी संसाधन जुटाने का जिम्मा यहां रहने वाली मायादेवी ने संभाल रखा है। मायादेवी की बात पर यदि यकीन करें तो वे अब तक बीते 37 साल में करीब 34 हजार दाह संस्कार करा चुकी हैं।

Read More: पश्चिम बंगाल की जेल से ऑपरेट हो रही नकली नोट चलाने वाली गैंग, राजस्थान में यहां होने वाली थी डिलेवरी


पहले मां करती थी ये काम
मुक्तिधाम को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों पर उन्होंने कहा क्या करें परिवार का पालन पोषण करने का जिम्मा ही उन्हें इस काम में ले आया। यहां पहले उनकी मां गुलाब देवी यह काम करती थी और अब यह काम वह कर रही है। समाज में लोग आज भी इस काम को लेकर बहुत अच्छी राय नहीं रखते और उन्हे स्थानीय प्रशासन और लोगों से कोई आर्थिक मदद भी नहीं मिलती। बस परिवार का पालन पोषण अंतिम संस्कार जैसे रीति रिवाज पर टिका हुआ है।