7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर-अजमेर हाईवे पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, युवक-युवती की मौत

Jaipur Ajmer Highway Accident: जयपुर-अजमेर हाईवे पर बगरू में बारिश के पानी के कारण तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर तीन बार पलट गई और डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में अमन मान (21) और रेवती (24) की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर घायल है।
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Arvind Rao

Aug 07, 2026

Jaipur Ajmer Highway Road Accident in Bagru

Jaipur Ajmer Highway Road Accident in Bagru (Photo Social Media)

Jaipur Ajmer Highway Road Accident in Bagru: जयपुर: जयपुर-अजमेर हाईवे पर बगरू थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बारिश के कारण सड़क पर भरे पानी और तेज रफ्तार की वजह से एक स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर पलट गई और डिवाइडर से टकरा गई। इस भीषण सड़क हादसे में एक युवक और एक युवती की मौत हो गई, जबकि उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

बता दें कि हादसा गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी देर रात करीब दो बजे बड़ के बालाजी के पास हुआ। मृतकों की पहचान श्रीमाधोपुर (सीकर) निवासी अमन मान (21) और सीकर निवासी रेवती (24) के रूप में हुई है।

अचानक ब्रेक लगाने से फटा टायर, तीन बार पलटी कार

पुलिस जांच के अनुसार, हादसा हाईवे पर सड़क पर जमा पानी के कारण हुआ। स्कॉर्पियो काफी तेज रफ्तार में थी। जब कार पानी के गड्ढे में उतरी, तो पानी उछलकर सीधे गाड़ी के शीशे (विंडस्क्रीन) पर आ गया। इससे ड्राइवर को सामने दिखना बंद हो गया और उसने घबराकर अचानक तेज ब्रेक लगा दिए। अचानक ब्रेक लगते ही कार का टायर फट गया और गाड़ी बेकाबू होकर तीन बार पलटते हुए सीधे डिवाइडर में जा घुसी।

सीट और स्टियरिंग के बीच फंसे घायल

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद पहुंचे प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस ने देखा कि कार में सवार तीनों लोग सीट और स्टियरिंग के बीच बुरी तरह फंसे हुए थे। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने फ्रंट सीट पर बैठे अमन और रेवती को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उनके तीसरे साथी का इलाज जारी है, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को बगरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दे दी है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग