1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आमेर फोर्ट में आज से हाेगा ये बड़ा बदलाव, पर्यटकाें काे मिलेगी ये खास सुविधा

आमेर फोर्ट में बुधवार से पर्यटक गोल्फ कार्ट में घूमने का आनंद ले सकेंगे। ल्फ कार्ट की सुविधा का उद्घाटन पर्यटन मंत्री कृष्णेन्द्र कौर दीपा उद्घाटन करे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 1 Nov 2017, 9:57 AM IST

amer fort

जयपुर। आमेर फोर्ट में बुधवार से पर्यटक गोल्फ कार्ट में घूमने का आनंद ले सकेंगे। जुलाई में सेग्वे स्कूटर की सौगात के बाद आमेर फोर्ट प्रबंधन की ओर से मेहमानों को घुमाने के लिए गोल्फ कार्ट की सुविधा का उद्घाटन पर्यटन मंत्री कृष्णेन्द्र कौर दीपा उद्घाटन करेंगी। अब यहां आने वाले पर्यटकों को हाथी सवारी के साथ इन रियासतकालीन विंटेज लुक वाली बैट्रीचालित गोल्फ काट्र्स में भी घूमने अवसर मिलेगा।

हेरिटेज लुक वाली गोल्फ कार्ट
आमेर महल अधीक्षक पंकज धरेन्द्र ने बताया कि सुबह 11 बजे हाथी सवारी बंद होने के बाद गोल्फ कार्ट को हाथी स्टैंड से जलेब चौक तक चलाया जाएगा। इन गोल्फ काट्र्स को रियासतकालीन विंटेज कारों का लुक दिया है।

फोर्ट तक जाने और वापस आने का शुल्क 50 रुपए

अभी इन काट्र्स का शुल्क तय नहीं हुआ है लेकिन सूत्रों के मुताबिक फोर्ट तक जाने और वापस आने का शुल्क 50 रुपए है जबकि एक तरफ का शुल्क 40 रुपए है। शुरुआत में इनकी संख्या 10 रखी जाएगी जिसे बाद में बढ़ाया जाएगा। बीते कई दिनों से इसकी ट्रायल चल रही थी।

फोर्ट आने-जाने वाले बुजुर्ग और दिव्यांग को मिलेगी सुविधा
फोर्ट आने-जाने वाले बुजुर्ग और दिव्यांग पर्यटकों को इससे सुविधा मिल सकेगी। अभी तक पैदल और हाथी के जरिए पर्यटक फोर्ट तक जाते हैं। वहीं पुरानी जीपों से भी पर्यटकों को पहुंचाया जाता है। लेकिन इन बैट्रीचालित गोल्फ काट्र्स से बुजुर्गों और दिव्यांग पर्यटकों को सुगम सफर मिल सकेगा। इन गोल्फ काट्र्स को हाथी मार्ग से ही संचालित किया जाएगा। इस कार्ट में गाइड समेत 5 पर्यटक बैठ सकते हैं।

राजस्थान के किसानों की आय दोगुनी करने का प्रस्ताव तैयार, तीन को दिल्ली में लगेगी मुहर

अश्लील क्लीप बनाकर युवती को किया ब्लेकमैल, केटरिंग संचालक गिरफ्तार

राजे सरकार के नाराजगी जाहिर करने के बावजूद प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना बेपटरी

राजस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाकाबंदी में पांच किलो चांदी व 54 लाख की नकदी बरामद