राजस्थान पेपर लीक मामला:
राजस्थान में सेकंड ग्रेड टीचर परीक्षा पेपर लीक मामले में फरार चल रहे आरोपी भूपेंद्र सारण और सुरेश ढाका पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। इसे अब बढ़ाकर एक लाख रुपए कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कई स्थानों पर छापा भी मारा था, लेकिन अभी तक उनका सुराग नहीं लगा है। भूपेंद्र सारण परावा तहसील चितलवाना जिला जालोर का रहने वाला है. वहीं, सुरेश ढाका सरवाना जिला जालौर हाल नेमी नगर वैशाली नगर जयपुर का रहने वाला है। पुलिस को उनके अन्य राज्यों में मौजूद होने की जानकारी मिली थी इस पर उनकी संभावित स्थानों पर भी तलाश की गई, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका है। डीजीपी उमेश मिश्रा ने अब फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए एक लाख रुपए का पुरस्कार घोषित किया है।