5 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर: दो डिब्बे मिठाई के लिए युवक ने बोला ऐसा झूठ, सीधा पहुंचा थाने; होटल मालिक को हो गया था शक

जयपुर के जौहरी बाजार स्थित एलएमबी होटल में एक युवक ने खुद को फूड इंस्पेक्टर बताकर मिठाई सस्ती देने का दबाव बनाया। होटल मालिक को शक हुआ तो पुलिस बुलाई गई और युवक की पोल खुल गई।
2 min read
Google source verification
Jaipur fake food inspector case

आरोपी योगेश

जयपुर. जौहरी बाजार स्थित एलएमबी होटल में रविवार को एक युवक मिठाई लेने पहुंचा। उसने पहले मिठाई के भाव पूछे और फिर दाम कम कराने की कोशिश की। बात नहीं बनी तो उसने होटल मालिक से ऐसी बात कही कि उन्हें युवक पर शक हो गया। युवक की बातचीत और बोलने के तरीके से मामला सामान्य नहीं लगा। होटल मालिक ने तुरंत माणक चौक थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक से पूछताछ शुरू की। इसके बाद उसकी कही बात की सच्चाई सामने आई और मामला थाने तक पहुंच गया।

दो डिब्बे मिठाई के लिए खुद को बताया फूड इंस्पेक्टर

थानाप्रभारी राकेश ख्यालिया ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी योगेश कुमार (33) महेन्द्रगढ़, हरियाणा का रहने वाला है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि युवक खुद को फूड इंस्पेक्टर बताकर होटल पहुंचा था। उसने होटल की मिठाई को लेकर शिकायतें आने की बात कही और डर दिखाकर मिठाई सस्ती देने का दबाव बनाने लगा।

पहले भाव पूछे, फिर मालिक से की बात

पुलिस के अनुसार रविवार को योगेश एलएमबी होटल में मिठाई लेने पहुंचा था। उसने पहले मिठाई के भाव पूछे। इसके बाद कीमत कम करने की बात कही। जब कर्मचारियों से बात नहीं बनी तो उसने उनसे होटल मालिक से बात करवाने को कहा। मालिक अजय अग्रवाल से बातचीत के दौरान युवक ने खुद को फूड इंस्पेक्टर बताया।

उसने कहा कि होटल की मिठाई को लेकर शिकायतें आ रही हैं और मिठाई सही भाव में देने की बात कही। उसकी बातों से अजय अग्रवाल को संदेह हुआ। युवक के बोलने के तरीके और बातचीत पर भी उन्हें शक हुआ। इसके बाद उन्होंने बिना देर किए पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पकड़ा

सूचना मिलने पर पुलिस टीम होटल पहुंची और युवक से पूछताछ की। पुलिस ने उसकी पहचान और फूड इंस्पेक्टर होने के दावे की जांच की। जांच में उसका दावा सही नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने योगेश को पकड़ लिया।

पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि योगेश ने पहले किसी दूसरे होटल या मिठाई की दुकान पर इसी अंदाज में ठगी का प्रयास तो नहीं किया। पुलिस उसके पुराने रिकॉर्ड और इस तरह की अन्य घटनाओं के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग