5 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर: जिस दर्द को किसी से नहीं कह पाया युवक, वीडियो में रोते हुए किया बयां, रिश्तेदारों पर लगाए गंभीर आरोप

जयपुर के मानसरोवर इलाके में एक युवक ने वीडियो में रोते हुए अपनी परेशानी बताई। परिजनों ने रिश्तेदारों पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस वीडियो और अन्य सबूतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
2 min read
Google source verification
Jaipur Mansarovar case

मृतक की फोटो

जयपुर. शहर के मानसरोवर इलाके में एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला। जानकारी के अनुसार घटना से पहले युवक ने एक वीडियो बनाया और उसे रिश्तेदारों को भेजा। जिस दर्द को किसी से बयां नहीं कर पाया था, वीडियो में उसने रोते हुए अपनी परेशानी बताई। उसने अपनी साली और साढ़ू पर प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वीडियो में रोते हुए बताई अपनी परेशानी

पुलिस के अनुसार पटेल मार्ग इलाके में रहने वाले मोहम्मद नसीरुल ने एक अक्टूबर को दोपहर करीब 1:06 बजे अपनी चचेरी बहन के मोबाइल पर वीडियो संदेश भेजा था। वीडियो में वह काफी परेशान नजर आ रहा है और रोते हुए अपनी स्थिति के बारे में बता रहा है। उसने अपनी परेशानी के लिए पत्नी की बहन रिजवाना खातून और बहनोई मोहम्मद अलाउद्दीन को जिम्मेदार बताया।

वीडियो की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने नसीरुल के साथ काम करने वाले शाहबुद्दीन को उसके कमरे पर भेजा। शाहबुद्दीन वहां पहुंचा, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

भाई ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

नसीरुल के भाई मधुबनी, बिहार निवासी मोहम्मद फिरोज राईन ने शिप्रापथ थाने में शिकायत दी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि नसीरुल को उसकी पत्नी की बहन रिजवाना खातून और बहनोई मोहम्मद अलाउद्दीन लगातार परेशान कर रहे थे। परिजनों का कहना है कि नसीरुल ने घटना से पहले बनाए गए वीडियो में भी दोनों के नाम लिए और अपनी परेशानी बताई थी। पुलिस अब वीडियो और शिकायत में लगाए गए आरोपों को जांच का हिस्सा बनाकर पूरे मामले की कड़ियां जोड़ रही है।

वीडियो और दूसरे सबूतों की जांच

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में वीडियो समेत अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। आरोपों की पुष्टि और घटना के पीछे की पूरी वजह सामने आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी देख रही है कि युवक और आरोप लगाए गए रिश्तेदारों के बीच पहले से किसी तरह का विवाद था या नहीं।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग