जयपुर। सड़क 200 फीट थी, लेकिन अतिक्रमण के कारण एक हिस्से में रास्ता ही सिमट गया। नतीजतन वाहनों का दबाव बढ़ा और हादसों का खतरा बना रहा। आखिरकार जगतपुरा के इंदिरा गांधी नगर स्थित कुंदनपुरा के गंगा मार्ग पर राजस्थान आवासन मंडल ने कार्रवाई की। मंडल अधिकारियों के मुताबिक, हाईकोर्ट के आदेश के बाद आपसी सहमति से निर्माणकर्ताओं ने अपने निर्माण हटाए। करीब 450 मीटर लंबी लेन में जेसीबी से 20 से अधिक स्ट्रक्चर हटाए गए। इनमें आठ दुकानें, 15 ढांचे और तीन से चार मकान शामिल थे।