16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्कॉर्पियो में सवार हथियारों से लैस बदमाशों ने राजधानी में मचाई दहशत! पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

पुलिस ने अनुसार किसी ने सूचना दी कि एक कार में चार-पांच लोग सवार हैं, कुछ लोगों के पास बंदूक भी हैं।

2 min read
Google source verification
jaipur crime

जयपुर।

जयपुर शहर में सुबह एक संदिग्ध कार के घूमने की सूचना पर पुलिस ने अलर्ट जारी कर जिलेभर में नाकाबंदी करवाई। संदिग्ध कार को पकडऩे के लिए वाहनों की सघन तलाशी ली गई। पुलिस ने अनुसार सुबह करीब 9.40 बजे किसी ने सूचना दी कि एक कार में चार-पांच लोग सवार हैं, कुछ लोगों के पास बंदूक भी हैं। कार तेजी से गांधी सर्किल से अजमेरी गेट की तरफ जा रही है।

सूचना पर पुलिस ने जयपुर जिले भर में नाकाबंदी करवा कर कारों की सघन तलाशी शुरू कर दी। डीसीपी पूर्व कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि कुछ संदिग्ध हथियारबंद लोगों के कार में सवार होकर शहर में घुसने की सूचना मिली है। इस पर नाकाबंदी करवाकर कार की तलाश की जा रही है। फिलहाल कार का पता नहीं चल पाया है। मामले की जानकारी एक राहगीर ने दी थी।

... इधर कार सवार युवकों की पहचान के प्रयास जारी
वैशाली नगर थाना इलाके में एक प्राइवेट स्कूल प्रशासन को बम रखे जाने का ईमेल भेजने वालों की पहचान के लिए पुलिस साइबर एक्सपर्ट की मदद ले रही है। वहीं स्कूल पर पटाखे चलाने वाले कार सवार युवकों की तलाश के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। कार सवार युवकों की पहचान के लिए स्कूल प्रशासन की भी मदद ली जा रही है। कार सवार युवक स्कूल के पुराने या वर्तमान छात्र भी हो सकते हैं।

जांच अधिकारी एसआई देवेंद्र ने बताया कि सीसीटीवी में कार सवार युवकों का हुलिया स्पष्ट नजर नहीं आ रहा है। सीसीटीवी फुटेज को स्कूल प्रशासन के साथ अन्य लोगों को भी दिखाया जा रहा है। फिलहाल कार सवार युवकों की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं स्कूल में बम रखे जाने का ईमेल भेजने वालों की पहचान के लिए साइबर टीम की मदद ली जा रही है।

गौरतलब है कि वैशाली नगर स्थित एक निजी स्कूल प्रशासन को सुबह साढ़े सात बजे एक ईमेल मिला, जिसमें स्कूल में तीन बम रखे जाने व बारह बजे धमाका होने की बात लिखी थी। इस पर पुलिस, एटीएस और आईबी की टीम मौके पर पहुंची और स्कूल को खाली करवा कर सघन तलाशी ली तो सूचना अफवाह निकली थी।