पुलिस ने बताया कि आरोपी नसीब चौधरी ने कीर्तन बंद करने के लिए कहा, जिस पर लोगों ने बोला कि कार्यक्रम पूरा होने पर बंद कर देंगे। इस पर आरोपी ने चिल्लाते हुए खीर प्रसादी को लात मार दी और चाकू से हमला कर दिया। हमले में मुरारी यादव, लाखन सिंह, दिनेश, पुष्पेंद्र सिंह, राम पारीक, शंकर शर्मा सहित अन्य लोग घायल हो गए। आरोपी के साथ आए अन्य लोगों ने भी पथराव किया।