
दिल्ली में गूंजा राजस्थान के पानी का मामला, किरोड़ीलाल मीणा ने की पंजाब और हरियाणा से पूरे पानी की मांग
शादाब अहमद / नई दिल्ली. राज्यसभा ( Rajya Sabha ) सदस्य किरोड़ीलाल मीणा ( Kirodi Lal Meena ) ने केन्द्र सरकार ( Central Government ) से रावी-व्यास, युमना और सतलज नदियों से पानी का पूरा हिस्सा राजस्थान ( Rajasthan ) को दिलाने की मांग की है।
किरोड़ी ने बुधवार को राज्यसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत राजस्थान को उसके हिस्से का पानी नहीं मिलने की समस्या को उठाया। उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर 1981 को राजस्थान के साथ पंजाब और हरियाणा का एमओयू हुआ था। इसके तहत रावी-व्यास नदी से राजस्थान को 8.06 मिलियन एकड़ फीट पानी मिलना है। फिलहाल 8 मिलियन एकड़ फीट पानी मिल रहा है। शेष पानी दिलाने के लिए राज्य ने कई बार पंजाब और केन्द्र से आग्रह किया, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ।
यह भी पढ़ें :सीएम गहलोत का ट्वीट वार, भाजपा पर तगड़ा प्रहार
उन्होंने बताया कि ताजेवाला हैड पर समझौता हो चुका है, लेकिन हरियाणा अब उस पर हस्ताक्षर नहीं कर रहा है। इसके चलते युमना का पानी चुरू-झुंझुनू जिलों को नहीं मिल रहा है। वहीं यमुना नदी के गुरुग्राम केनाल के अतिरिक्त पानी को राजस्थान को दिलाने की पहल केन्द्र को करनी चाहिए। इससे भरतपुर, जयपुर, दौसा, सवाई माधोपुर, करौली, सीकर, टोंक और नागौर को पानी मिल सकता है। उन्होंने केन्द्र से इसमें दखल देते हुए संबंधित राज्य सरकारों को पाबंद कर राजस्थान को पानी दिलाने की मांग की है।
राज्य के भाजपा सांसदों की दिल्ली में कल बैठक
भाजपा ( BJP ) के लोकसभा ( Loksabha ) और राज्यसभा सांसदों ( Rajya Sabha MP ) की शुक्रवार प्रात: 9 बजे दिल्ली में बैठक होगी। इसमें राज्य के भाजपा सांसदों ( BJP MPs ) सहित प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ( Satish Poonia ), संगठन महामंत्री चंद्रशेखर भी मौजूद रहेंगे। पार्टी ने इसे सामान्य मुलाकात बैठक बताया है।
Published on:
27 Nov 2019 06:55 pm
