6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोशी ने की धारीवाल की मीठी खिंचाई, सीएम ने की तरफदारी, कहा: आधा नहीं दो घंटे सोने को चाहिए, देखें वीडियो

सर्वदलीय बैठक में मुख्य सचेतक महेश जोशी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की संसदीय कार्य मंत्री शान्ति धारीवाल की मीठी खिंचाई
2 min read
Google source verification
जोशी ने की धारीवाल की मीठी खिंचाई, सीएम ने की तरफदारी, कहा: आधा नहीं दो घंटे सोने को चाहिए, देखें वीडियो

जोशी ने की धारीवाल की मीठी खिंचाई, सीएम ने की तरफदारी, कहा: आधा नहीं दो घंटे सोने को चाहिए, देखें वीडियो

जयपुर। राजस्थान विधानसभा ( Rajasthan Vidhansabha ) का विशेष सत्र गुरुवार से शुरू होगा। इससे पहले बुधवार को विधानसभा में सर्वदलीय बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष ( Rajasthan Assembly Speaker ) सीपी जोशी ( CP Joshi ) ने की। सर्वदलीय बैठक में विभिन्न मामलों पर चर्चा हुई।

बैठक शुरू होने से पहले मुख्य सचेतक महेश जोशी ( Mahesh Joshi ) ने संसदीय कार्य मंत्री शान्ति धारीवाल ( Shanti Dhariwal ) की मीठी खिंचाई की। जब बैठक में धारीवाल पहुंचे तो महेश जोशी ने चुटकी लेते हुए कहा कि अभी यहां आने में सबसे ज्यादा परेशानी तो धारीवालजी को हुई होगी। ये उनके सोने का समय है। इस पर बात काटते हुए अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि, धारीवालजी केवल आधा घंटा ही दिन में सोते हैं। तभी बीच में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( CM Ashok Gehlot ) ने कहा कि आधा घंटा नहीं, दो घंटे तो सोना ही चाहिए। इस पर बैठक में मौजूद सभी लोग हंसने लगे।

बैठक में ये रहे मौजूद
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड ( Rajendra Rathore ), संसदीय कार्य मंत्री शान्ति धारीवाल, मुख्य सचेतक महेश जोशी, उपमुख्य सचेतक महेन्द्र चौधरी, सीपीएम से बलराम पूनिया, विधायक कालीचरण सराफ ( Kalicharan Saraf ), किरण माहेश्वरी ( Kiran Maheshwari ) सहित अन्य दलों के प्रतिनिधि मौजूद है।


बैठक में चर्चा
सर्वदलीय बैठक में विधानसभा सत्र को सुचारू रूप से चलाने सहित विभिन्न मुदृों पर चर्चा की गई। इस बार सत्र के दौरान प्रश्नकाल-शून्यकाल नहीं होगा। विधानसभा में दक्षिणी पूर्वी छोर पर नया गेट बनाया गया है। इसी नए गेट से प्रवेश के लिए प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। सदन में प्रवेश द्वार संख्या एच—3, एच—8 को कार्रवाई शुरू होने के बाद बंद करने के संबंध में भी चर्चा की गई। इसके साथ ही गुरुवार शाम 5 बजे होने विधानसभा संग्रहालय के शुभारंभ पर भी वार्ता हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री गहलोत ने संग्रहालय के शुभारंभ की तैयारियों का भी जायजा लिया।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग