
जयपुर/ कन्नौज।
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब सवारियों से भरी एक कार की कंटेनर से ज़बरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के सभी लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक बालक और तीन महिलाएं शामिल हैं। ये लोग राजस्थान के अलवर के रहने वाले हैं।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि तिर्वा क्षेत्र में आगरा से लखनऊ की ओर आ रही कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर वन पुरवा के पास तड़के करीब चार बजे एक कंटेनर से टकरा गई।
घायलों को तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया है जिसमेें तीन की हालत गंभीर है। हादसे के बाद पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में ले लिया जबकि उसका चालक फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
बताया जा रहा है कि कार-टैंकर भिड़ंत का ये दर्दनाक हादसा कन्नौज में हुआ। यहां श्रद्धालुओं से भरी कार एक कंटेनर में जा घुसी। बताया जा रहा है कि श्रद्धालुओं से भरी कार रफ़्तार में थी और वो कंटेनर में पीछे की तरफ से जा घुसी। जानकारी में सामने आया कि कार सवार श्रद्धालु राजस्थान से नीमशारण्य सीतापुर दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कंटेनर से कार की जोरदार टक्कर हो गई जिससे आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह भीषण सड़क हादसा आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुआ है।
कन्नौज के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में घटना होने से इलाके में हड़कम्प मच गया है। गांव के आनन-फानन में राहत कार्य शुरु किया गया। इलाके के लोगों द्वारा हादसे की सूचना पुलिस को दी गई जिससे मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत कार्य शुरु किया। पुलिस ने घायल यात्रियों को अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया, जहां उनकी हालत चिंता जनक बनी हुई है व मृतकों को पोस्टमार्टम के लिये भेजने की कवायद जारी है।
Updated on:
11 Jul 2018 09:58 am
Published on:
11 Jul 2018 08:43 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
