सूचना और प्रसारण मंत्रालय के पत्र सूचना कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि पाकिस्तान का समर्थन करने वाले अनेक सोशल मीडिया खाते झूठा दावा कर रहे हैं कि पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास भारत के राफेल लड़ाकू विमान को गिरा दिया है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान बौखला गया है। अब वह भारतीय सेना और सरकार से सीधे युद्ध लडऩे के बजाय, रोज नए-नए पैतरें अपना रहा है। पाकिस्तान अब झूठ के सहारे युद्ध लडऩे की तैयारी कर रहा है।