29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान विश्वविद्यालय में एनएसयूआई का प्रदर्शन, पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा

Rajasthan News: राजस्थान विश्वविद्यालय में NSUI का प्रदर्शन, पुलिस के लाठी चार्ज में महासचिव पद प्रत्याशी महावीर गुर्जर घायल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

anandi lal

•

Updated: 23 Aug 2019, 4:47 PM IST

Rajasthan University

Rajasthan University

जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय ( Rajasthan University ) में शुक्रवार दोपहर बाद एनएसयूआई ( NSUI Protest ) के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। यूनिवर्सिटी परिसर में वाहनों के प्रवेश को लेकर विरोध जता रहे छात्र नेताओं पर पुलिस ने लाठियां भांजकर खदेड़ा। पुलिस के लाठीचार्ज में महासचिव पद प्रत्याशी महावीर गुर्जर घायल हो गया। यहां एनएसयूआई पुलिस के खिलाफ तो एबीवीपी ने पुलिस के समर्थन में नरेबाजी की।

दरअसल, एनएसयूआई के कार्यकर्ता और प्रत्याशी यूनिवर्सिटी गेट पर धरने पर बैठ गए। आरयू परिसर में वाहनों के प्रवेश को लेकर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि एबीवीपी ( ABVP ) की गाड़ियां आरयू परिसर के अंदर तक जाती है। इस बात को लेकर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर डाला। इसके बाद कार्यकर्ता और पदाधिकारी पुनः धरने पर बैठ गए। एनएसयूआई के बाद अब राजस्थान यूनिवर्सिटी में एबीवीपी ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया है। एक गेट पर एबीवीपी और एक पर एनएसयूआई ने विरोध जताया है।

Read More:दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला ने किया बच्चे के अपहरण का प्रयास, मां ने हिम्मत दिखाकर छुड़ाया, महिला मौके से फरार

बता दें कि राजस्थान में छात्रसंघ चुनावों को लेकर इन दिनों राजनीति गरमाई हुई है। विश्वविद्यालओं और संघटक कॉलेजों में राजनीति के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। आरयू छात्रसंघ चुनाव ( Student Union Election 2019 ) में एबीवीपी और एनएसयूआई दोनों छात्र संगठनों ने बचे हुए पदों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी।

Read More:पिता ने मना किया तो मां ने 50 हजार का कर्जा लेकर बेटे को मुंबई भेजा, अब 'डांस दीवाने 2' में बिखेरेगा जलवा

एबीवीपी ने जहां महासचिव पद पर अरूण शर्मा और संयुक्त सचिव पद पर किरण मीणा को टिकट दिया है। वहीं एनएसयूआई ने उपाध्यक्ष पद पर प्रियंका मीणा, महासचिव पद पर महावीर गुर्जर और संयुक्त सचिव पद पर लक्ष्मी प्रताप खंगारोत को उम्मीदवार घोषित किया है। एनएसयूआई से मुकेश चौधरी और एबीवीपी से नितिन शर्मा ने विश्वविद्यालय में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के सामने खड़े होकर निर्दलय चुनाव लड़ने का ऐलान किया था।

Read More:संदिग्धावस्था में घूमते हुए तीन जनों को ग्रामीणों ने दबोचा, बच्चा चोर होने की आशंका पर पुलिस के हवाले किया

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग