31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PICS: दो दिवसीय राजस्थान प्रवास पर पहुंचे राष्ट्रपति कोविंद, एयरपोर्ट पर दिया गया गॉर्ड ऑफ़ हॉनर

दो दिवसीय राजस्थान प्रवास पर पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, एयरपोर्ट पर दिया गया गॉर्ड ऑफ़ हॉनर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nakul Devarshi

•

Updated: 13 May 2018, 2:03 PM IST

ramnath kovind

जयपुर।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय राजस्थान यात्रा पर वायुसेना के विशेष विमान से रविवार दोपहर यहां पहुंचे। राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार राजस्थान पहुंचे कोविंद का जयपुर हवाई अड्डे पर राज्यपाल कल्याण सिंह और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने उनकी अगवानी की। इस अवसर पर गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया सहित मंत्रिमंडल के अनेक सदस्य और महापौर भी मौजूद थे।

राष्ट्रपति के साथ उनकी पत्नी सविता कोविंद और पुत्री स्वाति कोविंद भी मौजूद रहे। इस अवसर पर सेना की ओर से उन्हें गार्ड आफ आनर दिया गया। इसके बाद राष्ट्रपति सीधे राजभवन के लिए रवाना हो गए जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

राष्ट्रपति के स्वागत के लिए सांगानेर हवाई अड्डे से राजभवन तक जगह जगह बडे होर्डिंग और बैनर लगाए गए। राष्ट्रपति सायं 6 बजे राजभवन से बिड़ला ऑडिटोरियम में पहुंचेंगे जहां राज्य सरकार की ओर से राष्ट्रपति का नागरिक अभिनंदन समारोह होगा। इस दौरान वह पूर्व राज्यपाल सुंदर सिंह भण्डारी ईबीसी स्वरोजगार योजना, पूर्व उपराष्ट्रपति और राजस्थान के पूर्व मुख्य मंत्री भैरोंसिंह शेखावत अंत्योदय स्वरोजगार योजना एवं राजस्थान अनुसूचित जाति-जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम द्वारा अनुसूचित जाति-जनजाति, ओबीसी, सफाई कर्मचारी और दिव्यांगजन को स्वरोजगार के लिए ऋण एवं ब्याज माफी योजना का शुभारंभ करेंगे।

इससे पूर्व राष्ट्रपति राजभवन में विभिन्न संगठनों से जुडे सामाजिक कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेगें। राष्ट्रपति रात्रि विश्राम के बाद सोमवार को अजमेर जाने का कार्यक्रम है जहां वे पुष्कर सरोवर स्थित ब्रह्मा मंदिर में दर्शन एवं ख्वाजा साहब की दरगाह में जियारत करेंगे।