Rajasthan Election 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के प्रचार अभियान ने जोर पकड़ लिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का आज जयपुर हवाईअड्डे पर राजस्थान सीएम अशोक गहलोत और कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने स्वागत किया। इसके बाद राहुल गांधी आज चुरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिले में प्रत्याशियों के समर्थन में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। जयपुर हवाईअड्डे पर उतरने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, हम एक साथ हैं और एक साथ रहेंगे। कांग्रेस पार्टी यहां चुनाव जीतेगी। इस मौके पर राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने कहा, हमें स्थानीय मुद्दों और विकास पर चुनाव लड़ना है। वे (भाजपा) हमारी नीतियों के बारे में बात नहीं करते। वे केवल झूठे आरोप लगा रहे हैं। मुझे लगता है कि वे घबराए हुए हैं। जनता सरकार को रिपीट करने के मूड में है। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी अब तीन-चार दिन जयपुर में ही रुक कर चुनाव की मॉनिटरिंग करेंगे।