Rajasthan Transport Department : उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चन्द बैरवा शनिवार को राजस्थान विधान सभा में मांग संख्या-62 (परिवहन विभाग) की अनुदान मांगों पर हुई बहस का जवाब दे रहे थे। चर्चा के बाद सदन ने परिवहन विभाग की 16 अरब 24 करोड़ 39 लाख रूपये की अनुदान मांगें ध्वनिमत से पारित कर दीं। डॉ. बैरवा ने बताया कि परिवहन यानों की फिटनेस अब राज्य में कहीं भी कराए जा सकने का प्रावधान किया गया है। साथ ही, वाहनों के प्रोटोटाइप अप्रूवल की बाध्यता को समाप्त कर वाहन डीलरों के लिए वाहनों के विक्रय की प्रक्रिया को सरल किया गया है।