9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan : राजस्थान बार काउंसिल के चेयरमैन योगेन्द्र सिंह शक्तावत व उपाध्यक्ष अंजली कौशिक निर्वाचित

Rajasthan : राजस्थान बार काउंसिल के चुनाव में योगेन्द्र सिंह शक्तावत अध्यक्ष व अंजली कौशिक को उपाध्यक्ष चुना गया है। वहीं राजेश पंवार को बीसीआई के सदस्य के रूप में निर्वाचित घोषित किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 10 Oct 2026, 9:56 PM IST

rajasthan bar council chairman result yogendra singh shaktawat elected

Rajasthan : राजस्थान बार काउंसिल। फाइल फोटो पत्रिका

Rajasthan : राजस्थान में राजस्थान बार काउंसिल के चुनाव में योगेन्द्र सिंह शक्तावत अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। अंजली कौशिक को उपाध्यक्ष चुना गया है। इसके अलावा राजेश पंवार को बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) के सदस्य के रूप में निर्वाचित घोषित किया गया है। वहीं बार कौंसिल ऑफ राजस्थान के चार सह-अध्यक्ष पदों पर गायत्री राठौड़, सतीश कुमार खांडल, रतनाराम ठोलिया और अनामिका सांदु का निर्वाचन हुआ है। इन चुनावों के परिणामों के साथ ही राजस्थान बार काउंसिल के नेतृत्व और प्रतिनिधित्व को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और बीसीआई सदस्य के निर्वाचन को राज्य के अधिवक्ता समुदाय के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बार कौंसिल ऑफ राजस्थान के सदस्यों के चुनाव अप्रैल 2026 में संपन्न होने के बाद नवगठित 13वीं बार कौंसिल की पहली साधारण सभा की बैठक शनिवार को जोधपुर स्थित बार कौंसिल कार्यालय में हुई। बैठक में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सह-अध्यक्षों और बार कौंसिल ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि पद के लिए निर्वाचन संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद के लिए योगेन्द्र सिंह शक्तावत और नीरज कुमार गुर्जर के नामांकन प्राप्त हुए। निर्वाचन में योगेन्द्र सिंह शक्तावत एक मत अधिक लेकर विजयी रहे। इसके साथ ही वे 13वीं बार कौंसिल ऑफ राजस्थान के पहले अध्यक्ष निर्वाचित हुए। इससे पहले वे वर्ष 2022-23 में बार कौंसिल के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

उपाध्यक्ष पद के लिए हेमा तिवारी और अंजली कौशिक ने नामांकन किया। इसमें अंजली कौशिक विजयी रहीं। वे बार कौंसिल ऑफ राजस्थान के इतिहास में उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने वाली दूसरी महिला हैं। बार कौंसिल ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि पद के लिए राजेश पंवार और कुलदीप कुमार शर्मा के नामांकन प्राप्त हुए। इसमें राजेश पंवार विजयी रहे। वे राजस्थान से बार कौंसिल ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि निर्वाचित हुए हैं। पंवार वर्तमान में राजस्थान सरकार में अतिरिक्त महाधिवक्ता के पद पर कार्यरत हैं।

अंजली कोशिक ने रचा इतिहास, बनी पहली महिला वाइस चेयरमैन

वरिष्ठ अधिवक्ता अंजली कौशिक को वाइस चेयरमैन चुना गया है। इस नियुक्ति के साथ ही अंजली कौशिक राजस्थान बार काउंसिल के इतिहास में पहली महिला वाइस चेयरमैन बन गई हैं। अंजली कौशिक के वाइस चेयरमैन निर्वाचित होने से राजस्थान बार काउंसिल में महिला नेतृत्व को नई पहचान मिली है। प्रदेश के अधिवक्ता जगत के लिए यह एक बड़ी उल्लेखनीय उपलब्धि है।

योगेन्द्र सिंह शक्तावत का जीवन परिचय

राजस्थान बार काउंसिल के चेयरमैन योगेन्द्र सिंह शक्तावत का जन्म 15 जून, 1974 को हुआ। इन्होंने वर्ष 1995 मे स्नातक एवं 1998 में विधि स्नातक की परीक्षा महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय अजमेर से उर्त्तीण की। इन्होंने वर्ष 1998 में अधिवक्ता के रूप में पंजीयन करवाकर अजमेर में वकालत शुरू की। शक्तावत मुख्यत राजस्व एवं सिविल के क्षेत्र मे वकालत करते हैं। शक्तावत वर्ष 2018 में बार कौन्सिल ऑफ राजस्थान के सदस्यों के लिए हुए चुनाव में पहली बार सदस्य चुने गए थे।

राजस्थान बार काउंसिल अधिवक्ताओं के पंजीकरण, उनके हितों के संरक्षण, व्यावसायिक आचरण और विधिक पेशे से जुड़े विभिन्न मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। वहीं, बार काउंसिल ऑफ इंडिया राष्ट्रीय स्तर पर अधिवक्ता समुदाय और विधिक शिक्षा से जुड़े विषयों में अहम जिम्मेदारी निभाती है।