22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने के प्लान में बदलाव, इस दिन होगी रिलीज, बनाई नई रणनीति

भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने के प्लान में बदलाव, इस दिन होगी रिलीज, बनाई नई रणनीति

BJP Candidates First List Soon : भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने वाली है। परिवर्तन यात्रा के दौरान कभी भी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 12 Sep 2023, 10:05 AM IST

bjp.jpg

BJP

Rajasthan Assembly Election 2023 : भाजपा परिवर्तन यात्रा के दौरान विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने की तैयारी में है। इस सूची को लेकर दिल्ली में शीर्ष नेताओं की बैठक हुई। जिसमें 60 से अधिक सीटों पर चर्चा की गई। इसमें 'सी' व 'डी' ग्रेड की सीटें ज्यादा होगी, जहां भाजपा अपेक्षाकृत कमजोर है। इसके अलावा कुछ बड़े नेताओं को भी हावी होने से रोकने का भी कारण है। भाजपा ने चुनावी रणनीति के तहत पहली सूची जल्द जारी करने पर मंथन किया है। चर्चा है किसी सियासी रणनीति के तहत पार्टी अगले 4 से 7 दिनों के भीतर पहले सूची जारी कर सकती है। अभी तक परिवर्तन यात्रा खत्म होने का इंतजार किया जा रहा था लेकिन पार्टी ने प्लान में बदलाव किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda के निर्देश पर पिछले दो दिन दिल्ली में बैठक हुई। इसमें केंद्रीय और प्रदेश के शीर्ष नेता में पदाधिकारी मौजूद रहे।

प्रदेश नेतृत्व को सता रहा बगावत का डर

प्रत्याशियों की जल्द घोषणा को लेकर भाजपा की केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व के अलग-अलग मत रहे हैं। केंद्रीय नेतृत्व मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की तर्ज पर कई सीट पर प्रत्याशी घोषित करना चाह रहा है। जिससे उन्हें प्रचार का ज्यादा समय मिल सके। जबकि प्रदेश संगठन का तर्क है कि इसे सियासी नुकसान भी संभव है। वह पहले तर्क दे चुके हैं कि अभी कई राजनीतिक दल राजस्थान में सक्रिय हैं। ऐसे में जो दावेदार टिकट से वंचित होंगे उनके सामने अन्य पार्टियों में जाने का विकल्प रहेगा। इस दशा में वह पार्टी को नुकसान पहुंचा सकते हैं क्योंकि उन्हें चुनाव से पहले काफी समय मिल जाएगा। केंद्रीय नेतृत्व ने पहली सूची जल्दी जारी करने के मामले में कुछ अन्य सकारात्मक पहलू बताएं हैं।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Politics : टोंक के निवाई में भाजपा पर बरसीं प्रियंका गांधी, बोली — लोकतंत्र में जनता ही भगवान

इन 20 सीटों पर तीन बार हारी BJP

झुंझुनू, सांचौर, सरदारपुरा, लक्ष्मणगढ़, कोटपूतली, बाड़मेर शहर, फतेहपुर, खेतड़ी, नवलगढ़, लालसोट, सिकराय, दांतारामगढ़, टोडाभीम, सपोटरा, बाड़ी, वल्लभनगर, बागीदौरा, बस्सी, राजगढ़, लक्ष्मणगढ़ सीट शामिल है। इसके अलावा 6 से 7 सीट पर भी होमवर्क चल रहा है।

यह भी पढ़ें - ज्योति मिर्धा ने थामा BJP का दामन, प्रताप सिंह खाचरियावास ने की कड़ी प्रतिक्रिया