जयपुर। राजस्थान में हुए विधानसभा-लोकसभा उप चुनाव काे लेकर दोनों ही राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। लेकिन पिछले लोकसभा व विधानसभा चुनाव की तस्वीर को देखें तो भाजपा के मुकाबले में कांग्रेस कोसों दूर है।
लोकसभा सीट अजमेर और अलवर तथा माण्डलगढ़ विधानसभा सीट सहित कुल 17 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव हुआ है। इन सीटों के गणित को राज्य विधानसभा के हिसाब से देखा जाए तो 15 सीटों पर भाजपा विधायक काबिज हैं। वहीं एक सीट कांग्रेस के खाते में और एक राजपा के पास है। इनमें भी कांग्रेस को नसीराबाद सीट वर्ष 2014 में हुए उप चुनाव में मिली थी।
पिछले लोकसभा चुनाव-2014 के आंकड़ों को देंखे तो भाजपा को प्रदेश में 55.69 फीसदी वोट मिले थे, वहीं कांग्रेस को मात्र 30.72 फीसदी वोट मिले थे। वोटों में करीब 25 फीसदी का अंतर था। इस तरह राज्य की सभी 25 लोकसभा सीटें आज भाजपा के खाते में हैं। लेकिन इस उप चुनाव को लेकर मिल रहे फीडबैक के हिसाब से भाजपा-कांग्रेस के वोटों के गणित में ज्यादा अंतर नहीं होगा। राज्य में अजमेर, अलवर और माण्डलगढ़ सीट पर भाजपा-कांग्रेस में कांटे का मुकाबला हुआ है।
विवेक धाकड़ (कांग्रेस) - 64544 भाजपा की जीत - 18540 वोट
विधानसभा चुनाव - 2013
अजमेर-अलवर की 16 में से 14 पर भाजपा प्रदेश में अजमेर व अलवर संसदीय क्षेत्र की 16 विधानसभा सीटों में से वर्तमान में 14 सीटों पर भाजपा विधायक काबिज हैं। कांग्रेस के खाते में मात्र 1 सीट है। जबकि 1 सीट पर एनपीपी का कब्जा है।