2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम भजनलाल की 2 नई बड़ी घोषणाएं, दिग्गज मंत्रियों ने दी प्रतिक्रियाएं

Rajasthan News : राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने घोषणा की कि 10 दिसंबर को हर वर्ष प्रवासी राजस्थान दिवस मनाया जाएगा। इसके साथ ही सीएम भजनलाल ने प्रवासी राजस्थानियों के लिए एक अलग विभाग बनाने की भी घोषणा की। सीएम भजनलाल की इन घोषणा के लिए उनके मंत्रियों ने कहीं बड़ी बात।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 10 Dec 2024, 6:54 PM IST

Rajasthan CM Bhajanlal 2 New Big Announcements Senior Ministers gave their Reactions Know

Rajasthan News : राजस्थान के सीएम भजनलाल की नई घोषणा। प्रदेश में अब हर वर्ष 10 दिसंबर को प्रवासी राजस्थान दिवस मनाया जाएगा। साथ ही प्रवासी राजस्थानियों के हितों, सुझावों और उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एक नए विभाग को बनाने की घोषणा की है। इन घोषणाओं के बाद प्रवासी राजस्थानियों में खुशी का माहौल है। सीएम भजनलाल की इन घोषणाओं के बाद उनके मंत्रियों ने उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा, गृह मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहीं बड़ी बात।

राजस्थान आने का एक अवसर मिलेगा - दीया कुमारी

राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने प्रवासी राजस्थान दिवस और एक अलग विभाग बनाए जाने पर कहा, मैं मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करती हूं। मुझे लगता है कि उन्होंने बहुत ही महत्वपूर्ण विभाग और बहुत ही महत्वपूर्ण दिन की घोषणा की है। हमारे राजस्थान के कई बड़े और छोटे उद्योगपति राजस्थान से बाहर अपना कारोबार कर रहे हैं, तो यह उनके लिए फिर से राजस्थान आने का एक अवसर होगा।

यह भी पढ़ें :Rajasthan News : विद्युत विभाग की नई सुविधा, 1 जनवरी से लागू होगी यूटिलिटी बिलिंग व्यवस्था

पीएम मोदी की सोच को आगे बढ़ा रहे सीएम भजनलाल - प्रेमचंद बैरवा

राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने कहा, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रधानमंत्री मोदी की सोच और विजन को आगे बढ़ा रहे हैं। निश्चिततौर पर विभाग बनाया जाएगा, निवेश में आने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए इस विभाग की घोषणा की गई है।

यह भी पढ़ें :राजस्थान के इस गांव के दीवाने हुए विदेशी, सीख रहे ऑर्गेनिक खेती के गुर

निर्णय भी स्वागत योग्य - जवाहर सिंह बेढम

राजस्थान के गृह मंत्री जवाहर सिंह बेढम कहते हैं, मैं 10 दिसंबर को राजस्थानी प्रवासी दिवस घोषित करने के लिए सीएम भजनलाल शर्मा को धन्यवाद देता हूं। राजस्थान प्रवासियों के लिए एक विभाग बनाने का निर्णय भी स्वागत योग्य है।

यह भी पढ़ें :Video : सीएम भजनलाल सरकार के एक साल के कार्यकाल पर बोलीं वसुंधरा राजे