8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम भजनलाल का बड़ा बयान, 4 जून को फिर मनाई जाएगी होली

Rajasthan CM Big Statement on Holi : होली पर राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा बयान आया। सीएम भजनलाल ने कहा आप सभी को होली की शुभकामनाएं। अब 4 जून को मनाई जाएगी होली। जानें सीएम भजनलाल ने ऐसा क्यों कहा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 22 Mar 2024, 4:25 PM IST

bhajanlal_cabinet__meeting.jpg

Rajasthan CM Bhajanlal Sharma

Rajasthan CM Big Statement on Holi : राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय पर आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए चुनाव प्रबंधन समिति और कोर कमेटी की बैठक हुई। इस बैठक में राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा भी शामिल हुए। भाजपा कोर कमेटी की बैठक के बाद सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा आप सभी को होली की शुभकामनाएं। उसके बाद सीएम भजनलाल की कहीं बात सुनकर लोग चौंक गए। उन्होंने कहा, अभी होली मनाई जाएगी और फिर 4 जून को भी फिर से होली मनाई जाएगी। राजस्थान में ऐतिहासिक जीत होगी और देश में 400 पार सीटें पीएम मोदी के नेतृत्व में मिलेंगे और मोदी जी तीसरी बार पीएम बनेंगे।



भारतीय जनता पार्टी के राजस्थान प्रदेश चुनाव प्रभारी डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे शुक्रवार सुबह जयपुर पहुंचे और कोर कमेटी की बैठक में शामिल हुए। भाजपा मुख्यालय में आयोजित कोर कमेटी की बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहे। लोकसभा चुनावों के लिए नियुक्त प्रदेश चुनाव प्रभारी डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे ने बैठक में आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर चर्चा की।

यह भी पढ़ें - राजस्थान में 5 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें वजह



इस बैठक में चुनाव सह प्रभारी विजया रहाटकर और प्रवेश वर्मा के अलावा उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड मौजूद रहे।



भाजपा ने राजस्थान में अब तक लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर 15 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है। बाकी 10 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा बाकी है। गुरुवार को लोकसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा ने राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य डॉ विनय सहस्त्रबुद्धे को प्रदेश का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया था। इनके साथ विजया रहाटकर और पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा को राजस्थान में सह-प्रभारी नियुक्त किया था।

यह भी पढ़ें - Lok Sabha Elections 2024 : राजस्थान में भाजपा की दूसरी लिस्ट पर नया अपडेट, ये है देरी की बड़ी वजह