मदन दिलावर ने स्वामी विवेकानन्द मॉडल स्कूल व महात्मा गांधी राजकीय (अंग्रेजी माध्यम) विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों का कक्षावार संख्यात्मक विवरण सदन के पटल पर रखा। स्वामी विवेकानन्द मॉडल स्कू्लों में स्वीकृत, कार्यरत व रिक्त पदों एवं महात्मा गांधी विद्यालयों में हिन्दी व अंग्रेजी माध्यम के कार्यरत शिक्षकों का जिलेवार संख्यात्मक विवरण भी उन्होंने सदन के पटल पर रखा।