Madan Dilawar Order : राजस्थान में पंचायती राज एवं शिक्षा विभाग में अब अधिकारियों को क्षेत्र में नियमित निरीक्षण एवं रात्रि विश्राम करना अनिवार्य कर दिया गया हैं। पंचायती राज एवं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पंचायती राज विभाग के सहायक अभियंता, सहायक विकास अधिकारी एवं इसके ऊपर के अधिकारियों को अपने अधिकार क्षेत्र की पंचायतों मे नियमित दौरे, निरीक्षण एवं रात्रि विश्राम अनिवार्य रूप से करने के निर्देश जारी किए है।