10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान: चुनावी सरगर्मियों के बीच आतंकी ज़ाकिर मूसा की ‘एन्ट्री’ की खबर ने मचाया हड़कंप! पुलिस अलर्ट

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Google source verification
rajasthan election 2018 Police alert Terrorist Zakir Musa input

जयपुर/ चंडीगढ़।

राजस्थान में विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Election 2018) को देखते हुए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इस बीच पंजाब पुलिस को राजस्थान में आतंकियों के प्रवेश की सूचना मिली है। पंजाब पुलिस का दावा है कि आतंकी जाकिर मूसा (Zakir Musa) को पंजाब में देखा गया था। इसके राजस्थान जाने की आशंका व्यक्त की गई है। पुलिस का मानना है कि आतंकी फिरोजपुर के रास्ते पंजाब से राजस्थान की सीमा में घुसा है। हालांकि राजस्थान पुलिस ने किसी आतंकी की सूचना से इनकार किया है। लेकिन प्रदेश में चुनाव को देखते हुए इस इनपुट को लेकर पुलिस सतर्क हो गई है।


मूसा की मौजूदगी के बाद पंजाब पुलिस ने जारी किए थे पोस्टर

दरअसल, पंजाब में जैश-ए-मोहम्मद के लगभग सात आतंकियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी सबसे पहले पंजाब पुलिस को कुछ दिन पहले मिली थी। इसके बाद से पूरे राज्य को हाई अलर्ट पर रखा गया। पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी। शुक्रवार को पंजाब पुलिस ने आतंकी जाकिर मूसा के पोस्टर रिलीज किए। ये पोस्टर पंजाब के कई इलाकों में लगाए गए हैं। पुलिस इस बात का अंदेशा जाता रही है कि जाकिर मूसा किसी बड़े आतंकी हमले को अंजाम देने की साजिश रच रहा है।

सात आतंकियों के घुसने की खबर से हड़कंप

आपको बता दें कि बिते दिनों खुफिया एजेंसियों ने पंजाब पुलिस को एक लेटर के जरिए ये जानकारी दी कि जैश ए मोहम्मद के सात आतंकी पंजाब में दाखिल हो चुके हैं, इन्हें पहले फिरोजपुर में देखा जा चुका है। इस जानकारी के बाद से ही पुलिस ने पूरे राज्य को हाई अलर्ट पर रखा। इससे पहले बीते 5 नवंबर को पंजाब पुलिस ने 2 छात्रों को गिरफ्तार भी किया था, जिनके संबंध जम्मू-कश्मीर के आतंकी संगठन गजवत उल हिंद से बताए जा रहे थे। साथ ही इन दोनों विद्यार्थियों के तार 14 सितंबर को मकसूदान पुलिस स्टेशन पर हुए ग्रेनेड अटैक से भी हैं।


कौन है जाकिर मूसा

जाकिर मूसा जम्मू-कश्मीर में अलकायदा का चीफ है, जिसका असली नाम जाकिर रशीद भट्ट है।