14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर कूच से पहले कई नेता-किसान गिरफ्तार, किरोड़ी-बेनीवाल का भी सरकार के खिलाफ ‘हल्लाबोल’

Farmers Agitation in Rajasthan: संपूर्ण कर्ज माफी को लेकर विधानसभा का घेराव, किसानों को रोका तो बीच रास्ते डालेंगे पड़ाव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nakul Devarshi

•

Updated: 22 Feb 2018, 9:57 AM IST

beniwal kirori

जयपुर।

राजस्थान में किसानों ने संपूर्ण कर्ज माफी सहित विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। आंदोलन के तहत जयपुर कूच के मद्देनज़र बड़ी संख्या में किसान नेताओं और किसानों को हिरासत में लिया गया है। सरकार की इस कार्रवाई की चौतरफा निंदा हो रही है।

प्रदेश में विपक्ष की भूमिका निभा रही कांग्रेस पार्टी के नेताओं के साथ ही राजपा विधायक डॉक्टर किरोड़ी लाल मीना और विधायक हनुमान बेनीवाल ने भी किसान नेताओं और किसानों की गिरफ्तारी पर ऐतराज़ जताया है।

सुनने की बजाय किया दमन : किरोड़ी
विधायक व राजपा प्रदेश संयोजक किरोड़ीलाल मीना ने पूर्व विधायक अमराराम की गिरफ्तारी की निंदा की है। किरोड़ी ने कहा कि वह किसानों की जायज मांगें सरकार तक पहुंचाना चाह रहे थे। सरकार को दमन करने की बजाय मांगे सुनना और उन पर अमल करना चाहिए था। किसानों की मांगों से जुड़े आंदोलन का राजपा समर्थन करती है।

READ: किसान नेताओं की गिरफ्तारी के बाद गुस्साएं शेखावाटी के किसानों ने किया ये बड़ा ऐलान

सरकार का निंदनीय कदम : बेनीवाल
पूर्व विधायक अमराराम व अन्य किसानों की गिरफ्तारी को विधायक हनुमान बेनीवाल ने लोकतांत्रिक मर्यादा के विपरीत बताते हुए इसकी निंदा की है। बेनीवाल ने कहा कि पिछले 5 वर्षों से किसानों की सम्पूर्ण कर्जमाफी का आंदोलन छेड़ रखा है। इसी के चलते पड़ोसी राज्यों के किसानों ने भी हक की मांग उठाई।

लोकतंत्र का गला घोट रही सरकार : कांग्रेस
किसानों को गिरफ्तार किए जाने की कांगे्रस ने कड़ी निन्दा की है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि सरकार ने किसानों से वादाखिलाफी और समझौते की अनदेखी की है। लोकतंत्र में हर नागरिक को अपनी मांगें रखने, विरोध जताने का अधिकार है लेकिन राज्य सरकार हर आन्दोलन का दमन करना चाहती है।

सपूर्ण कर्ज माफी की मांग उठाने वाले किसानों को गिरफ्तार कर सरकार ने सामन्ती सोच दिखाई है और लोकतंत्र का गला घोटने पर आमादा है।

READ: राजस्थान के 'आक्रोशित' किसानों को मोदी सरकार ने दी GOOD NEWS, घर बैठे मिलेंगी ढेर सारी सुविधाएं

किसान सभा ने भी की निंदा
अखिल भारतीय किसान सभा ने भी किसानों की गिरफ्तारी को दमनात्मक बताते हुए इसकी निंदा की है। किसान सभा ने कहा कि जयपुर कूच का कार्यक्रम पूर्ववत रहेगा। राज्यभर से किसान विधानसभा घेराव के लिए जयपुर कूच करेंगे। अगर पुलिस प्रशासन ने किसानों को रोका या फिर उनके दमन की कार्रवाई की कोशिश की तो किसान बीच रास्ते में ही पड़ाव डाल देंगे।

अमराराम सहित 83 किसानों को भेजा जेल
चौमूं। किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर जयपुर कूच कर रहे माकपा नेता अमराराम सहित 83 किसानों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से मजिस्ट्रेट ने माकपा नेता सहित 83 जनों को 28 फरवरी तक जेल भेज दिया है।

गौरतलब है कि 20 फरवरी को माकपा नेता सहित दर्जनों किसान को पुलिस ने कालाडेरा थाना इलाके के ग्राम जालसू व चौमूं थाना इलाके से गिरफ्तार क्या आया था। अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमराराम झांसी बस स्टैंड पर सभा को संबोधित कर रहे थे। इसके पश्चात 22 फरवरी को विधानसभा घेरने के लिए कुछ कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने 24 को जालसू से व 59 किसानों को चौमूं से गिरफ्तार किया गया था।

कालाडेरा पुलिस ने बताया कि अमराराम सहित 24 लोगों को 28 फरवरी तक जेल भेज दिया गया। वहीं चौमूं पुलिस ने बताया की 59 लोगों को 26 फरवरी तक जेल भेज दिया गया है।