राजस्थान सरकार के इस निर्णय के फलस्वरूप राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को गत एक जनवरी से 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत देय होगी। यह निर्णय लगभग आठ लाख कर्मचारियों एवं 4.40 लाख पेंशनर्स को लाभान्वित करेगा। 3 माह का DA कर्मचारियों के जीपीएफ खाते में जमा किया जाएगा। अप्रैल से बढ़े हुए डीए का नकद भुगतान होगा।