23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Govt Jobs: राजस्थान में खुला सरकारी नौकरियों का पिटारा, 72000 से अधिक भर्तियों के लिए 12 नोटिफिकेशन जारी, जानें पूरी जानकारी

Rajasthan Govt Jobs: राजस्थान में सरकारी नौकरियों का पिटारा खुल गया है। राजस्थान में नए साल में 72000 से अधिक बेरोजगार युवकों को सरकारी नौकरी का तोहफा मिलेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 25 Dec 2024, 12:28 PM IST

Govt Jobs

फोटो: पत्रिका

Rajasthan Govt Jobs: राजस्थान के बेरोजगार युवाओं के लिए आने वाला साल 2025 बेहद ही खास है। सरकारी नौकरी की चाह पाले इन युवाओं के सपनों को पंख लग गए हैं। राजस्थान में नया साल भर्तियों के नाम रहेगा। इसको लेकर सरकार के स्तर पर भी तैयारी कर ली गई है। इन भर्तियों को लेकर लगातार नोटिफिकेशन जारी किए जा रहे हैं।

सबसे बड़ी भर्ती चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी

एक अनुमान के मुताबिक अब तक 72000 से अधिक वैकेंसी के लिए कम से कम 12 भर्ती नोटिफिकेशन जारी किए जा चुके हैं। इनमें सबसे बड़ी भर्ती चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की है। इसके अलावा ड्राइवर, पशुधन सहायक, जेल प्रहरी, कंडक्टर, वरिष्ठ अध्यापक पदों की भर्तियां शामिल हैं। जिनके लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग और कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से विज्ञापन जारी कर दिए गए हैं।

पशुधन सहायक भर्ती 2024

राज्य सरकार की ओर से राजस्थान में पशुधन सहायक की भी भर्ती निकाली गई है। नोटिफिकेशन के अनुसार, इस पद पर कुल 2041 वैकेंसी है। इस भर्ती को लेकर युवा 31 जनवरी 2025 से 1 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद आवेदन का मौका नहीं मिल पाएगा।

ड्राइवर की 2756 वैकेंसी

सरकारी ड्राइवर बनने के इच्छुक युवाओं के लिए राजस्थान में नया साल अच्छा अवसर लेकर आया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 2756 वाहन चालक की भर्ती निकाली है। इसके लिए ऑनाइन आवेदन 27 फरवरी 2025 से 28 मार्च तक किए जा सकेंगे। इच्छुक युवा इसके लिए आवेदन कर सकेंगे।

ग्रुप-डी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2024

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के 52,453 पदों पर भर्ती निकाली है। यह चयन बोर्ड की सबसे बड़ी भर्ती है। इस भर्ती के लिए 10वीं कर चुके युवा आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन 21 मार्च 2025 को शुरू किया जाएगा। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 19 अप्रेल निर्धारित की गई है।

राजस्थान जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट भर्ती 2024

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट और अकाउंटेंट असिस्टेंट के 2600 पदों पर भर्ती निकाली है। भर्ती को लेकर आवेदन प्रक्रिया 8 जनवरी 2025 से शुरू होगी। जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट भर्ती 2024 में फॉर्म अप्लाई करने की आखिरी तारीख 6 फरवरी 2025 है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में यहां मकान और जमीन खरीदना हुआ महंगा, 100 से 300% तक बढ़ी कीमतें

राजस्थान सीनियर टीचर भर्ती 2024

राजस्थान में सीनियर टीचर ग्रेड II की भी एक बड़ी भर्ती सरकार की ओर से निकाली गई है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 2129 पदों के लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 26 दिसंबर 2024 से शुरू होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 21 जनवरी 2025 निर्धारित की गई है।

राजस्थान एनएचएम भर्ती 2024

राजस्थान में नेशनल हेल्थ मिशन ने भी एक बड़ी भर्ती निकाली है। इसके तहत 8256 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 18 फरवरी 2025 से शुरू होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 19 मार्च तय की गई है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान की 3526 ग्राम पंचायतों के लिए बड़ी खुशखबरी, डेढ़ लाख ग्रामीणों को मिलेंगे जमीन के पट्टे

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग