
फोटो पत्रिका
Rajasthan : राजस्थान सरकार ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को और मजबूत किया है। गृह विभाग ने शुक्रवार को एक आदेश जारी कर एसीबी में 16 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद पर अधिकारियों की नियुक्ति की है। एसीबी में लगने वाले सभी अधिकारियों का हाल ही में साक्षात्कार हुआ था।
आदेश के अनुसार झाबरमल को एसआईडब्ल्यू विंग जयपुर, ज्ञान सिंह चौधरी को दौसा, ऋषिकेश मीणा को टोंक, गोपाल स्वरूप मेवाड़ा को चित्तौड़गढ़, रामेश्वर परिहार को सवाई माधोपुर, राजवीर सिंह चंपावत को ब्यावर, भूपेन्द्र सिंह को फलौदी, सतपाल सिंह को डीडवाना, प्रशांत कौशिक को जयपुर एसयू विंग प्रथम, महावीर सिंह को खैरथल-तिजारा, राजेन्द्र सिंह जैन को डूंगरपुर, सुनील कुमार झाझड़िया को विभागीय जांच विंग, मनोज कुमार गुप्ता को जयपुर शहर चतुर्थ, महेन्द्र कुमार गुप्ता को जयपुर शहर द्वितीय, सुरेश शर्मा को श्रीगंगानगर व देरावर सिंह को एएसपी अजमेर के एएसपी पद पर लगाया है।
इससे पहले राजस्थान पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य सरकार ने बुधवार 7 मई को 84 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों (एएसपी) के तबादले किए हैं। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश में कई जिलों और इकाइयों में लंबे समय से कार्यरत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सूची में बड़ी संख्या में नवपदोन्नत एएसपी भी शामिल हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
इसके पहले 29 अप्रेल को पुलिस महानिदेशालय की तरफ से आदेश जारी करके निरीक्षक से उप पुलिस अधीक्षक (DSP) पद पर पदोन्नत हुए 52 अधिकारियों को नई नियुक्तियां दी गई थी। अब एएसपी रैंक के 84 अधिकारियों का तबादला हुआ है।
Updated on:
09 May 2026 11:31 am
Published on:
09 May 2026 11:31 am
