22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Weather Update : उत्तरी हवाओं के प्रभाव से राजस्थान में बढ़ेगी ठंड, जानें 5-6-7-8 मार्च को कैसा रहेगा मौसम

Weather Update : उत्तरी हवाओं के प्रभाव से राजस्थान में बढ़ेगी ठंड, जानें 5-6-7-8 मार्च को कैसा रहेगा मौसम

Weather Update : मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार उत्तरी हवाओं के प्रभाव से राजस्थान में आज से फिर ठंड बढ़ने की संभावना है। जानें 5-6-7-8 मार्च को कैसा रहेगा मौसम।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 4 Mar 2025, 9:06 AM IST

Rajasthan increase Cold due to Northern Winds Effect know 5-6-7-8 March What Weather

जोधपुर शहर में दोपहर में तेज धूल भरी हवा चली

Weather Update : राजस्थान में मौसम का खेल चल रहा है। मार्च के पहले सप्ताह में कभी ठंड, कभी बारिश तो कभी गर्मी, मौसम के कई रुप देखने को मिल रहे हैं। मौसम विभाग का नया अपडेट है कि उत्तरी भारत से चलने वाली ठंडी हवाओं का राजस्थान के कई हिस्सों में असर रहेगा। उत्तरी हवाओं के प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश भागों में आगामी 4-5 मार्च को न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री गिरावट होगी। मौसम विभाग के अनुसार 7-8 मार्च से एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। दिन और रात का पारा चार डिग्री तक बढ़ेगा। मौसम केन्द्र के अनुसार राज्य में आगामी एक सप्ताह मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की प्रबल संभावना है।

न्यूनतम तापमान संगरिया में दर्ज

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस चित्तौड़गढ़ जिले में दर्ज हुआ। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान संगरिया में 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें :जयपुर में सीनियर ऑफिसर को महिला गार्ड ने पीटा, एक-दूसरे के खिलाफ दी शिकायत

जयपुर में आज चल रहीं ठंडी हवाएं

जयपुर में कल सोमवार को दिनभर आसमान साफ रहा और धूप निकली। यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आज मंगलवार को सुबह 9 बजे जयपुर का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वैसे सुबह से जयपुर में बहुत ठंडी हवाएं चल रही हैं। इन ठंडी हवाओं की वजह से जयपुर का मंगलवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : Honeytrap Case : पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाला रेलवे कर्मचारी गिरफ्तार

राजस्थान में मौसम साफ रहने का अलर्ट

जयपुर मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार राजस्थान में 7-8 मार्च तक मौसम साफ रहने और तापमान में उतार-चढ़ाव होने की संभावना जताई है। वहीं 5-6 मार्च को न्यूनतम तापमान में गिरावट होने, जबकि दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है।