
Kirodi Lal Meena
BJP Hat Trick : राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने एक बड़ा दावा कर सबको चौंका दिया। किरोड़ी लाल मीणा ने कहा इस बार देश में नहीं राजस्थान में भी भाजपा जीत की हैट्रिक बनाएगी। राजस्थान में भाजपा 25 लोकसभा सीट एक बार फिर जीतेगी। लोकसभा चुनाव को करीब देखते हुए कांग्रेस और भाजपा नेताओं के दल बदलने पर किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कोई भी सांसद या विधायक दल बदल कानून के तहत ऐसा नहीं कर सकते हैं। सांसद रहते हुए भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले एक बड़े नेता को आइना दिखाते हुए किरोड़ी लाल मीणा ने कहा ऐसे लोग मौकापरस्त होते हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन कुछ अच्छे लोग भी होते हैं जो दल बदलते हैं। ऐसे अच्छे लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं अच्छे लोगों का सभी पार्टियां स्वागत करती है।
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इशारों-इशारों में किरोड़ी लाल मीणा ने राहुल कस्वां पर तंज कसा है। दौसा जिला अस्पताल में किरोड़ी लाल मीणा अपने किसी परिचित से मिलने गए थे। इसके बाद मीडिया से रुबरू होने पर किरोड़ी लाल मीणा ने उनके तीखे व सीधे सवालों का जवाब दिया।
राजस्थान की पानी की समस्या दूर
ERCP और यमुना जल समझौते पर किरोड़ी लाल मीणा ने कहा इस समझौते से प्रदेश की पानी की समस्या दूर हो गई है। जिस पर कांग्रेस ने बीते 5 साल राजनीति कर रही थी। पर भाजपा की डबल इंजन सरकार ने मसले का हल मिनटों में निकल दिया।
यह भी पढ़ें - बड़ी न्यूज, अब Rs 2000 के नोट इन दो स्थानों पर बदलें, पर कुछ फोर्मलिटी है जरूरी
जनता का मन भाजपा के संग
बेरोजगार युवाओं पर किरोड़ी लाल मीणा ने कहा राजस्थान के 67 लाख युवाओं के साथ पिछली सरकार ने धोखा किया था। पर जैसे ही राजस्थान में भाजपा की सरकार बनी तो उसे पर तेज एक्शन दिखाई दे रहा है। डबल इंजन सरकार ने ऐसे फैसले लिए हैं कि जनता का मन भाजपा के साथ दिखाई दे रहा है।
यह भी पढ़ें - राजस्थान के इस जिला कलक्टर ने सबकी छुट्टियां की निरस्त दी चेतावनी, सुनकर अलर्ट हो गए अफसर-कर्मचारी
Updated on:
17 Mar 2024, 6:01 PM IST
Published on:
17 Mar 2024, 5:13 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.