आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि उक्त परीक्षा के अन्तर्गत लाइब्रेरी साइंस, लॉ, जियोलॉजी, पंजाबी, म्यूजिक तबला, मिलिट्री साइंस एवं सिंधी विषय की परीक्षा का आयोजन 31 मार्च 2024 को निर्धारित कार्यक्रमानुसार किया गया था। इन विषयों की परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों को उत्तर कुंजियों पर आपत्ति प्रस्तुत करने का अवसर आयोग द्वारा दिया गया है। आपत्तियाँ आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्र के क्रमानुसार ही प्रविष्ट करनी होंगी। इन विषयों के मॉडल प्रश्न-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। आपत्ति प्रामाणिक (स्टैंडर्ड, ऑथेंटिक) पुस्तकों के प्रमाण सहित ऑनलाइन ही प्रविष्ट करें। वांछित प्रमाण संलग्न नहीं होने की स्थिति में आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। उक्त परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों के अतिरिक्त यदि कोई अन्य व्यक्ति आपत्ति दर्ज करवाते हैं, तो उन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।